Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Shani Jayanti 2023: इन 5 राशियों पर है शनि की ढैय्या और साढ़ेसाती, शनि जयंती पर इन उपाय पाएं राहत
शनि का प्रकोप किसी भी व्यक्ति के भाग्य के लिए अच्छा नहीं होता। इसके प्रभाव से व्यक्ति के जीवन में समस्याएँ और मुसीबतें आने लगती है। शनि के प्रकोप से मानसिक तनाव बढ़ जाता है और व्यक्ति की सोचने समझने की क्षमता पर बुरा प्रभाव पड़ने लगता है। इस वर्ष शनि जयंती 19 मई को मनाई जाएगी।
यह एक अच्छा मौका होता है शनि के प्रकोप को कम करने का और उसको अपने पक्ष में करने का। वर्तमान में कर्क और वृश्चिक राशि पर शनि की ढैय्या का प्रभाव है और मकर, कुम्भ व मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल रहा है। जानते हैं शनि के प्रभाव से ये 5 राशियां कैसे प्रभावित होंगी और किन उपायों से इस प्रकोप को कम किया जा सकता है -

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों पर शनि की ढैय्या का प्रभाव चल रहा है। इससे उनका मैन अशांत और तार्किक क्षमता प्रभावित रहती है। सोचने समझने की क्षमता पर बुरा प्रभाव पड़ता है जिससे वे सही निर्णय नहीं ले पा रहे हैं।
उपाय - शनि जयंती के दिन शनि देव की पूजा करें और टिल के तेल का दीपक जलाएं। इसके साथ ही खिचड़ी का दान करें।
वृश्चिक राशि
इस राशि पर भी शनि कि ढैय्या जारी है। इससे व्यापार में आर्थिक नुकसान के साथ साथ पारिवारिक रिश्तों में तनाव आ सकते हैं। जातक बिना सोचे समझे तुरंत फैसले लेने लगते हैं जो उनको मुसीबत में डाल सकता है।
उपाय- शनि जयंती के दिन जातक को शनि मंदिर जाकर शनि देव की पूजा करनी चाहिए। इसके साथ ही खिचड़ी के साथ गुड़, काला उड़द और सरसों के तेल को दान करना चाहिए।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। इसका असर आपके स्वास्थ्य पर नजर आ सकता है। इस राशि के लोगों को शारीरिक कष्ट के साथ मानसिक परेशानी भी झेलनी पड़ती है। आपके खर्चों में भी वृद्धि होगी।
उपाय: आप शनि को शांत रखने के लिए शनि देव की पूजा करें और शनि स्तोत्र का पाठ करें। शनि जयंती के दिन उनका आशीर्वाद जरूर लें।
कुम्भ राशि
कुंभ राशि के जातक भी शनि की साढ़ेसाती भोग रहे हैं। इसके प्रभाव के कारण आपको किसी भी काम को पूरा करने के पीछे कई बार प्रयास करने पड़ सकते हैं। जीवन में स्थिरता नहीं होगी और भागदौड़ लगी रहेगी। इस दौरान आपको कई बार यात्रा पर भी निकलना पड़ सकता है।
उपाय: शनि की साढ़ेसाती के नकारात्मक प्रभाव को कम करने के लिए शनि जयंती के दिन शनि देव की पूजा करें। उनके बीज मंत्र का जाप करना लाभकारी रहेगा।
मीन राशि
मीन तीसरी वो राशि है जिसपर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। इसका सीधा प्रभाव आपकी सेहत पर पड़ सकता है। आपको निर्णय लेने में परेशानी हो सकती है। ऐसे में आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है, समझदारी इसी में है कि मामले को आगे न बढ़ने दें।
उपाय: मीन राशि के जातकों को शनि जयंती के दिन शनि मंदिर जाना चाहिए और वहां शनिदेव पर शमी की पत्ती चढ़ाएं।
शनि की साढ़ेसाती से बचने के लिए तीनों राशि के जातक यह उपाय आजमा सकते हैं। आप थोड़ा सरसों तेल मिले पानी से स्नान करें। एक दीपक में काला तिल और छोटा सा लोहे का टुकड़ा डालकर उसे जलाएं। इससे शनि की बुरी दृष्टि से राहत मिलेगी।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
