Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
Kendra Trikon Rajyog: शनि बनाएंगे राजयोग, इन 3 लकी राशियों को मिलेगा बड़ा फायदा
शनि देव न्याय के देवता माने जाते हैं जो जातकों को उनके कर्म के अनुसार फल देते हैं। अन्य ग्रहों के मुकाबले में इनकी गति भले ही बहुत धीमी हो, मगर इनका प्रभाव काफी शक्तिशाली है।
आपको यह जानकारी होगी कि शनि देव को एक ग्रह से दूसरे ग्रह में पहुंचने के लिए ढाई साल का समय लग जाता है। शनि जब राशि में परिवर्तन करता है तो इसका असर सभी जातकों पर देखने को मिलता है।
शनि देव फिलहाल कुंभ राशि में मौजूद हैं और वो 17 जून 2023 की रात 10 बजकर 48 मिनट पर वक्री हो जाएंगे। शनि कुंभ राशि के स्वामी हैं और वक्री अवस्था में वो केंद्र त्रिकोण राजयोग का निर्माण करेंगे। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक यह राजयोग काफी शुभ होता है। आइये जानते हैं 17 जून को शनि वक्री होने से बन रहे केंद्र त्रिकोण राजयोग से किन तीन राशियों का भाग्योदय होने वाला है।

मेष राशि
शनि देव की वक्री चाल से बनने वाले केंद्र त्रिकोण राजयोग का फायदा मेष राशि के जातकों को मिलने की उम्मीद है। आप इस अवधि में आर्थिक लाभ कम सकेंगे। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति मिल सकती है। यदि आप काफी समय से किसी समय से परेशान चल रहे थे तो आपको राहत मिलने की संभावना है। इस राशि के व्यापारियों को भी बड़ा लाभ हाथ लगेगा। आप परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे।
वृषभ राशि
केंद्र त्रिकोण राजयोग का लाभ वृषभ राशि के जातकों को भी प्राप्त होगा। आप इस अवधि का आनंद लेंगे। आपके अटके हुए काम बन पड़ेंगे। बेरोजगार जातकों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। आपको नौकरी के बड़े अच्छे विकल्प मिल सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। आपको परिवार का साथ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता आएगी।
सिंह राशि
शनि के वक्री होने से बनने वाले केंद्र त्रिकोण राजयोग का लाभ सिंह राशि के जातकों को भी प्राप्त होगा। धन की आवक बढ़ने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आप पर माता लक्ष्मी की खास कृपा रहेगी। आप इस अवधि में जिस काम की शुरुआत करेंगे, उसमें सफलता हासिल करेंगे। आपके अटके हुए काम भी सही ढंग से पूरे होंगे।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications