Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Shani Nakshatra Gochar 2026: 17 अप्रैल से शनि देव की बदलेगी चाल, इन 4 राशि वालों को रहना होगा सावधान
Shani Nakshatra Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को कर्मफल दाता और न्याय का देवता माना गया है। जब भी शनि अपनी चाल या नक्षत्र में बदलाव करते हैं, तो इसका गहरा प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। 17 अप्रैल 2026 को शनि देव एक बार फिर अपनी स्थिति में बदलाव करने जा रहे हैं। शनि की चाल बदलने से 4 राशियों पर बुरा प्रभाव पड़ने जा रहा है। इस दिन शाम 4 बजकर 5 मिनट पर शनि देव उत्तर भाद्रपद नक्षत्र के चौथे चरण में प्रवेश करेंगे। शनि यहां 17 मई 2026 तक विराजमान रहेंगे। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, यह 1 महीने की अवधि 4 विशेष राशियों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण साबित हो सकती है। विशेषकर करियर, आर्थिक स्थिति और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर इन जातकों को फूंक-फूंक कर कदम रखने की सलाह दी गई है।

1. मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों पर पहले से ही शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव है, ऐसे में नक्षत्र परिवर्तन आपके लिए दोहरी चुनौती ला सकता है। करियर से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला जल्दबाजी में न लें। पैसों के लेन-देन में पारदर्शिता रखें, अन्यथा बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है। धैर्य बनाए रखें और जोखिम भरे निवेश से बचें।
2. कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों के लिए शनि का यह गोचर मानसिक तनाव और पारिवारिक कलह का कारण बन सकता है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ अनबन हो सकती है। अपनी वाणी पर कठोर नियंत्रण रखें, क्योंकि आपके कड़वे शब्द बने-बनाए काम बिगाड़ सकते हैं। मेडिटेशन करें और विवादों से दूरी बनाकर रखें।
3. तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों को इस अवधि में अपनी मेहनत का मनचाहा परिणाम नहीं मिलेगा, जिससे निराशा बढ़ सकती है। आत्मविश्वास डगमगा सकता है और सफलता पाने के लिए आपको सामान्य से अधिक प्रयास करने होंगे। किसी भी नए प्रोजेक्ट को शुरू करने के लिए यह समय अनुकूल नहीं है। खुद पर भरोसा रखें और मेहनत करना न छोड़ें।
4. मकर राशि (Capricorn)
17 अप्रैल से 17 मई तक का समय मकर राशि वालों के लिए भारी रहने वाला है। अचानक बढ़ते हुए खर्चे आपका बजट बिगाड़ सकते हैं। लापरवाही की वजह से सेहत में गिरावट आ सकती है और पुराने रोग फिर से उभर सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें और अनावश्यक फिजूलखर्ची पर लगाम लगाएं।
शनि के नकारात्मक प्रभाव से बचने के उपाय
यदि आपकी राशि इन 4 में से एक है, तो घबराने के बजाय शनि देव को प्रसन्न करने के ये उपाय करें:
शनिवार का दान: शनिवार के दिन काली उड़द की दाल, काला कपड़ा या तिल का दान करें।
दीपक जलाएं: प्रत्येक शनिवार शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
हनुमान चालीसा: नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करें, क्योंकि हनुमान जी के भक्तों को शनि देव परेशान नहीं करते।
असहायों की मदद: गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करें, शनि देव इससे अत्यंत प्रसन्न होते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
