Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
Shani Vakri 2024: शनि की उल्टी चाल से इन 3 राशियों की लव लाइफ रहेगी बेहाल, कलह से रहेंगे परेशान
Shani Vakri 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्रों के मुताबिक शनि ग्रह का वक्री होना अशुभ होता है। शनि ग्रह 29 जून से 15 नवंबर 2024 तक उल्टी चाल में रहने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्रों के मुताबिक 29 जून दिन शनिवार 2024 की रात्रि कालीन से कर्म फल के दाता स्वामी और न्याय के देवता शनि देव अपनी उल्टी चाल चल रहे हैं यानी इसका मतलब शनि देव वक्रीकरण कर रहे हैं।
वैदिक ज्योतिष शास्त्रों के मुताबिक किसी भी अन्य ग्रहों की अपेक्षा शनि ग्रह की उल्टी चाल ज्योतिषों और पंडितों के मुख्य केंद्र में रहती है। ज्योतिष शास्त्रों की मान्यता के मुताबिक शनि के वक्रीकरण होने से स्वास्थ्य, शिक्षा, कैरियर, दांपत्य जीवन, लव लाइफ और रिलेशन इत्यादि समेत जीवन के सभी पहलुओं पर बेहद ही महत्वपूर्ण असर पड़ता है। यह भी देखा जाता है कि कई राशियों के ऊपर दुखों का पहाड़ भी टूट पड़ता है।

ऐसे तो शनि की उल्टी चाल से संपूर्ण राशियों की लव लाइफ पर किसी न किसी तरह का प्रभाव पड़ने की संभावना है। फिलहाल इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि शनि की वक्री अवस्था से किन तीन राशियों के प्रेम जीवन पर सबसे अधिक बुरा प्रभाव देखने को मिलने वाला है।
कब से कब तक वक्री अवस्था में रहेंगे शनि देव
इस वर्ष शनि ग्रह 29 जून दिन शनिवार 2024 की रात्रि 11:40 से वक्री हुए हैं। वह कुल 139 दिनों तक अपनी उल्टी चाल में में ही भ्रमण करेंगे। इसके पश्चात शनि देव 15 नवंबर दिन शुक्रवार सायं काल 07:51 पर मार्गी होंगे यानी सीधी चाल चलने लगेंगे। शनि देव वक्री और मार्गी दोनों क्रिया के समय कुंभ राशि में ही रहेंगे।
वक्री शनि का राशियों की लव लाइफ पर असर
मेष राशि:
मेष राशि के जातकों के जीवन में शनि देव के वक्रीकरण से उसके लव लाइफ पर प्रतिकूल असर आ सकते हैं। कुछ विशेष मुद्दों पर गलतफहमी के होने से आपके रिश्ते में बहुत ही मन मुटाव और अनबन हो सकती है। इससे कपल के जीवन में मानसिक तनाव बढ़ने की प्रबल संभावना होगी। जिन जातकों के जीवन में धैर्य की कमी है उनमें झगड़ा और टकराव बहुत ही अधिक रूप से होंगे जिससे रिश्ते में दरार आ सकती है। शनि देव के वक्रीकरण से नकारात्मक ऊर्जा का प्रसार भी कपल्स के ऊपर देखने को मिल सकता है। एक दूसरे के ऊपर भरोसा न होने के कारण दंपति में तलाक की स्थिति भी आ सकती है। वही कुछ जातकों के लव लाइफ में अस्थिरता और अनिश्चितकाल के लिए दूरी आ सकती है।
सिंह राशि:
शनि देव वक्रीकरण से सिंह राशि वालों की लव लाइफ में बहुत ही मुश्किल स्थिति आने के योग निर्माण हो रहे हैं। वक्रीकरण के कारण सहनशीलता में तेजी से गिरावट आ सकती है। प्रेमियों में एक दूसरे के प्रति अहंकार की भावना बढ़ सकती है जो एक निश्चित अवधि के पश्चात रिश्ते को तोड़ने की संभावना भी बन सकता है। लव लाइफ में एक दूसरे के प्रति विश्वास टूट सकता है। रिश्ते को लेकर आप बहुत ही असुविधाजनक महसूस करेंगे। लंबे समय से बात नहीं होने के कारण आपकी प्रवृत्ति में शक करने में भावना विकसित होने की संभावना है जो की रिश्ते में झगड़े की मूल वजह बन सकती है। एक दूसरे के प्रति छिपी जलन और ईर्ष्या की भावना उभर सकती है जो बात-बात पर मन मुटाव और क्लेश का कारण भी बन सकता है। शनि देव का वक्रीकरण अनिश्चित काल के लिए आपको दूर कर सकता है।
धनु राशि:
शनि देव के वक्रीकरण से धनु राशि के जातकों के जीवन में बहुत ही उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आपके पार्टनर के प्रति ट्रस्ट कम होगा। कुछ कपल ऐसे देखने को मिलेंगे जो एक दूसरे की बुराई करते नजर आएंगे। आपके पार्टनर इस समय आपसे दूर होने के लिए ज़िद कर सकते हैं। शनि देव की उल्टी चाल से एक दूसरे के प्रति प्रेम और निष्ठा बहुत कम होने की संभावना है। लंबे समय से झगड़ा होने के कारण आपके रिश्ते में दरार आ सकती है और अकेलापन महसूस कर सकते हैं जिससे आपको ब्रेकअप की स्थिति का भी सामना करना पड़ सकता है। इस समय आपको आपके पार्टनर का साथ प्राप्त नहीं हो सकता। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप भी शक की भावना के कारण समाप्त हो सकते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
