Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Shani Vakri June 2023: शनि वक्री अवस्था में इन राशियों की बढ़ाएगा मुश्किलें, झेलना पड़ सकता है बुरा वक्त
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि बहुत ही महत्वपूर्ण ग्रह है और यह भगवान शनि से जुड़ा हुआ है जो न्याय और कर्म के देवता माने जाते हैं। शनि देव को किसी व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक और नकारात्मक परिणामों के लिए जिम्मेदार माना जाता है।
शनि देव ही व्यक्ति को उनसके कर्मों की सज़ा देते हैं। माना जाता है कि भगवान शनि या शनि ग्रह अच्छे कार्यों से प्रसन्न होते हैं और इसलिए, यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि व्यक्ति सही काम करे और सही रास्ते पर चले।
कुम्भ राशि में शनि ग्रह स्थापित हैं और 29 मार्च 2025 तक वहीं रहेंगे और फिर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। फिलहाल 17 जून 2023 को रात 10 बजकर 48 मिनट पर शनि देव वक्री अवस्था में आ जायेंगे। आइए जानते हैं कि शनि देव की उल्टी चाल इस दौरान किन राशियों के लिए अशुभ रहने वाली है -

कर्क राशि
इस अवधि में जातकों को अपने जीवन में हर कदम सोच समझकर उठाने की जरूरत है। पैसों का निवेश आपको बहुत ही समझदारी से करने की सलाह दी जाती है, नहीं तो नुकसान हो सकता है। जातकों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है, अन्यथा किसी बीमारी के शिकार हो सकते हैं। वाहन चलाते समय अधिक सावधान रहने की जरूरत है। दफ्तर में भी संभलकर काम करना होगा, नहीं तो कोई सहकर्मी काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकता है। परिवार के साथ भी आपके संबंध तनावपूर्ण रहेंगे इसलिए रिश्तों में बातचीत का ख़ास ख्याल रखें।
तुला राशि
इस दौरान आपका प्रेम जीवन नकारात्मक रूप से प्रभावित होगा और इससे आपके और आपके साथी के बीच तनाव बढ़ सकता है। किसी ग़लतफ़हमी के कारण दूरियां भी बढ़ेंगी। इस दौरान जातकों को आर्थिक चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है। करियर की बात करें तो आपको संभलकर रहने की जरूरत है, नहीं तो आपकी नौकरी चली जाएगी। छात्रों को शिक्षा के मामले में भी बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। जातकों को अपने माता पिता के स्वास्थय का ख़ास ख्याल रखने की ज़रूरत है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के घर का माहौल कुछ ठीक नहीं रहेगा और उनके साथ आपके संबंध नकारात्मक रूप से प्रभावित होंगे। आपकी माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, ऐसे में आपको सावधान रहने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में किसी भी तरह के वाद-विवाद से आपको दूर रहने की जरूरत है। वरना बात आपकी नौकरी पर भी आ सकती है।
मीन राशि
यह समय आपके लिए अशुभ रहेगा और भाग्य आपके पक्ष में नहीं रहेगा। इस दौरान आपके ख़र्चों में वृद्धि होगी इसलिए आपको अपनी आर्थिक स्थिति को समझने की ज़रूरत है। इस दौरान यदि आप अपने खर्चों पर नियंत्रण नहीं रखेंगे तो आपको कर्ज भी लेना पड़ सकता है। हालांकि, कर्ज लेना आसान होगा लेकिन उसे लौटाने में आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। मीन राशि के जातकों को आर्थिक नुकसान से बचने के लिए अपने आर्थिक फैसले बेहद सोच विचार कर लेने चाहिए।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
