Latest Updates
-
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Shani Vakri: शनि की उल्टी चाल इन राशियों को बनाएगी मालामाल, दो दुर्लभ योग देंगे नतीजे बेमिसाल
शनि एक क्रूर और कठोर देवता के रूप में जाने जाते हैं। मगर ये भी बात सत्य है कि उनसे बड़ा न्यायप्रिय देव कोई नहीं है। हमारे कर्म तय करते हैं कि शनि देव का प्रभाव हमारे जीवन पर कैसा होगा।
हमारे अच्छे कर्मों से शनि देव प्रसन्न रहेंगे। वहीं बुरे काम हमें सड़क पर ला सकते हैं। यही वजह है कि जीवन में हमेशा अच्छे कर्म करने की सलाह दी जाती है।

कर्मों के अलावा कई बार ग्रहों की स्थिति भी जीवन को प्रभावित करती है। बहुत जल्द सूर्य पुत्र शनि अपनी चाल में परिवर्तन करें। फिलहाल शनि कुंभ राशि में मार्गी अवस्था में चल रहे हैं लेकिन 17 जून को वो वक्री अवस्था में चलने लगेंगे।
17 जून को बनेंगे दो दुर्लभ योग
शनि देव 17 जून को अपनी स्वराशि यानी कुंभ में वक्री हो जायेंगे और 4 नवंबर तक वो इसी अवस्था में रहेंगे। शनि के वक्री अवस्था में जाने से दो बेहद दुर्लभ योग का निर्माण भी होने जा रहा है। पहला है शश राज योग और दूसरा केंद्र त्रिकोण राजयोग बनने वाला है। आइये जानते हैं कि शनि की वक्री अवस्था में जाने से किन सौभाग्यशाली राशियों को लाभ मिलने जा रहा है।

मेष राशि:
शनि की वक्री चाल और उससे बन रहे दो दुर्लभ योग का लाभ मेष राशि के जातकों को प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए ये समय अनुकूल रहेगा, प्रमोशन के भी आसार बनेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को कोई बड़ी डील मिल सकती है। आय के नए नए स्रोत आपके हाथ लगेंगे जिससे आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। ट्रांसफर की संभावना है जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

वृषभ राशि:
शनि के वक्री अवस्था में जाने से वृषभ राशि के लोगों को लाभ होगा। आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। आय के नए और भरोसेमंद स्रोत मिलेंगे। आपका निजी जीवन बहुत आनंदमय रहेगा। परिवार के साथ सुखद समय बिताएंगे। घर का माहौल सकारात्मक रहने से आपको मानसिक शान्ति का अनुभव होगा। परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम रहेगा।

मिथुन राशि:
मिथुन राशि के जातकों के लिए अच्छे दिन आने वाले हैं। शनि की वक्री अवस्था से आपको नौकरी और व्यवसाय में शुभ परिणाम की प्राप्ति होगी। अटके हुए पैसे वापस मिलेंगे। आय में वृद्धि होने से आपकी धन से जुड़ी समस्या का समाधान होगा। आपको हर परिस्थिति में परिवार का पूरा साथ मिलेगा। पैतृक संपत्ति से भी कुछ लाभ मिलने की उम्मीद है।

सिंह राशि:
सिंह राशि के लोगों के लिए 17 जून को होने वाला बदलाव लाभकारी रहेगा। शनि के कुंभ राशि में वक्री होने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। इस अवधि में आपको शुभ समाचार मिल सकता है। पूर्व में किये निवेश से फायदा मिलेगा। आप घर, वाहन, प्रॉपर्टी की खरीदारी के बारे में सोच सकते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
