Latest Updates
-
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर बन रहा दुर्लभ लक्ष्मी नारायण योग, इन 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
Sharad Purnima 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को शरद पूर्णिमा मनाई जाती है। इस साल शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी। मान्यता है कि इस दिन इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने गोपियों संग महारास रचाया था, इसलिए इसे रास पूर्णिमा भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा अपनी 16 कलाओं से परिपूर्ण होता है। इस दिन पूजा-पाठ और चंद्रमा की उपासना करना शुभ माना जाता है। इस बार शरद पूर्णिमा के दिन कई दुर्लभ संयोग भी बन रहे हैं। पंचांग के अनुसार, इस बार शरद पूर्णिमा पर सर्वार्थसिद्धि योग बन रहा है। इसके अलावा, तुला राशि में बुध और शुक्र एक साथ होने से लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होगा। यह दुर्लभ संयोग तीन राशियों के लिए शुभ माना जा रहा है। इन राशियों के लोगों को धन लाभ, करियर में तरक्की और मान-सम्मान मिलने के योग बन सकते हैं। ऐसे में, आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में -

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए शरद पूर्णिमा का समय अच्छा रह सकता है। इस दौरान आपको मानसिक शांति और सकारात्मकता का अनुभव हो सकता है। लंबे समय से अटका हुआ कोई काम पूरा होने की संभावना है। कारोबार करने वाले लोगों को अपने काम में लाभ मिल सकता है। वहीं, नौकरी करने वालों को कार्यक्षेत्र में मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। आर्थिक मामलों में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं और कमाई के नए अवसर मिल सकते हैं। इससे पैसों से जुड़ी परेशानियां कम होने की संभावना है।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए शरद पूर्णिमा पर बनने वाले शुभ योग लाभकारी साबित हो सकते हैं। इस दौरान आपको करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों की मेहनत को पहचान मिल सकती है और कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है। किसी काम में सफलता मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ सकता है। इसके अलावा, पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रह सकती है और परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंध बेहतर हो सकते हैं।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए शरद पूर्णिमा का समय शुभ रह सकता है। इस दौरान भाग्य का साथ मिलने से लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। नौकरी और कारोबार से जुड़े मामलों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। कामकाज में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ सकता है। विवाह योग्य लोगों के लिए शादी से जुड़ी अच्छी खबर आ सकती है और विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। इसके अलावा, परिवार में खुशियों का माहौल रह सकता है। प्रेम संबंधों में आपसी समझ बढ़ने और लव पार्टनर के साथ रिश्ते मजबूत होने के योग बन सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
