Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Navratri Upay: नवरात्रि पर पाना चाहते हैं माता रानी की कृपा, कष्टों से मुक्ति के लिए करें राशिनुसार उपाय
Shardiya Navratri 2023 Upay: 15 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि का पर्व शुरू हो चुका है। सभी भक्त अपनी अपनी श्रद्धा से मां दुर्गा की उपासना में लगे हुए हैं। सभी भक्त मां दुर्गा के नौ रूपों की विधिवत पूजा करते हैं। नवरात्रि की शुरुआत में ही कलश स्थापना कर दी जाती है और अखंड जोत जला दी जाती है। मनोकामना को पूर्ण करने और सौभाग्य की प्राप्ति के लिए भक्तों को अपनी राशि के अनुसार पूजा करनी चाहिए। जानते हैं राशि के अनुसार विशेष पूजा उपाय -

मेष राशि:
मेष राशि के जातकों के जातकों के लिए स्कंदमाता की पूजा करना विशेष फलदायी होगा। जातकों को माता रानी को दूध से बनी कोई मिठाई का भोग लगाना चाहिए। इसके साथ ही पूजा में लाल फूलों को अर्पित करना चाहिए। सिद्ध कुंजिका स्त्रोत का पाठ इस राशि के लोगों के लिए शुभ फल लायेगा।
वृषभ राशि:
इस राशि के लोगों को इस नवरात्रि सफ़ेद चीओं का प्रयोग करके महागौरी की अराधना करनी चाहिए। ये वृषभ जातकों के लिए शुभ रहेगा। साथ ही सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करने से जीवन में आ रही आर्थिक समस्याओं का भी निवारण होगा।
मिथुन राशि:
मिथुन राशि के लोगों को मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी रूप की उपासना करनी चाहिए। ब्रह्मचारिणी देवी को शक्कर और पंचामृत का भोग लगाएं इससे घर में सुख-शांति आएगी।
कर्क राशि:
कर्क राशि के जातकों को मां शैलपुत्री का पूजन सच्ची श्रद्धा से करना चाहिए। मां को दही, चावल और बताशे का भोग लगाएं। इससे उनकी राशि में चंद्रमा की स्थिति भी मज़बूत होगी।
सिंह राशि:
इस राशि के लोगों को इस शारदीय नवरात्रि में कुष्मांडा माता की पूजा करनी चाहिए जिससे उनके आर्थिक संकट खत्म होंगे। पूजा के दौरान उन्हें रोली और केसर अर्पित करें और कपूर जलाकर आरती करें। इसके साथ ही पूजा के दौरान दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
कन्या राशि:
कन्या राशि के लोगों को मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की उपासना करनी चाहिए। गाय के दूध से बनी खीर का भोग माता को लगाएं। इससे कन्या राशि के जातकों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।
तुला राशि:
इस राशि के जातक महागौरी की पूजा करें और उन्हें लाल चुनरी चढ़ाएं। इसके साथ ही महागौरी की अराधना के समय दुर्गा सप्तशती का पाठ भी ज़रूर करें।
वृश्चिक राशि:
वृश्चिक राशि के व्यक्ति इस नवरात्री मां कालरात्रि की पूजा करें। मां को गुड़हल का फूल अर्पित करें और भोग में गुड़ से बनी कोई मिठाई चढ़ाएं। इसके साथ ही नवरात्री के नौ दिन नियमित तरीके से सुबह शाम माता की आरती करना शुभ परिणाम देगा।
धनु राशि:
धनु राशि के जो जातक इस समय आर्थिक समस्याओं से जूझ रहें हैं उनके लिए ये नवरात्रि शुभ हो सकती है। नवरात्रि के नौ दिन दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। वहीं माता को पीले रंग की मिठाई के साथ तिल का तेल चढ़ाएं।
मकर राशि:
मकर राशि के जातक इस नवरात्रि अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए मां कात्यायनी की अराधना करें। मां को नारियल की बर्फी का भोग ज़रूर लगाएं।
कुम्भ राशि:
इस शारदीय नवरात्रि कुम्भ राशि के जातकों की इच्छाएं मां कालरात्रि सम्पूर्ण करेंगी। मां कालरात्रि की पूजा करें और साथ ही देवी कवच का पाठ करें। इससे आर्थिक खर्चों को कम करने में भी सहायता मिलेगी।
मीन राशि:
इस राशि के लोगों को इस नवरात्रि सभी नौ दिन दुर्गा सप्तशती का पाठ करना चाहिए। इसके साथ ही मां चंद्रघटा स्वरूप की पूजा करें। भोग में उनको केले का फल और कोई पीला फूल अर्पित करें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
