Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि में इन 7 चीजों को घर में लाना शुभ, देवी मां प्रसन्न हो दूर करती हैं कष्ट
Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि 2025 इस बार खास होने वाली है क्योंकि 10 दिनों तक माता दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा का अवसर मिलेगा। वैसे तो आमतौर पर 9 दिनों तक नवरात्रि का पावन पर्व मनाया जाता है लेकिन इस बार 10 दिनों तक नवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा जो एक शुभ संकेत है। हिंदू धर्म में नवरात्रि केवल भक्ति और उपवास का पर्व नहीं है, बल्कि इसे घर-परिवार की समृद्धि और सुख-शांति से भी जोड़ा जाता है। पूरे 9 दिनों तक माता के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है।
ये दिन बहुत खास होते हैं और शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि में यदि कुछ विशेष वस्तुएं घर में लाई जाएं तो देवी मां प्रसन्न होकर कष्टों को दूर करती हैं और घर में धन-धान्य, सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। आइए जानते हैं ऐसी 7 चीजें जिन्हें नवरात्रि के दौरान घर में रखना बेहद शुभ माना गया है।
1. कलश और सोने-चांदी का सामान
नवरात्रि में कलश स्थापना को सबसे शुभ कार्य माना जाता है। कलश को घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में लक्ष्मी का वास होता है। इसके अलावा नवरात्रि में सोने और चांदी के सामान को लाना भी बेहद शुभ माना जाता है।

2. श्रृंगार का सामान
नवरात्रि में माता रानी के 9 रूपों की पूजा की जाती है। इस दौरान घर में नारियल जिसे श्रीफल भी कहा जाता है लाना शुभ होता है। इसके अलावा नवरात्रि में श्रृंगार का सामान लाना भी बहुत शुभ माना जाता है। माना जाता है कि इससे सौभाग्य चमकता है और जीवन में उन्नति होती है।
3. मूली या गन्ना
ऐसा माना जाता है कि नवरात्रि में घर में मूली या गन्ना घर लाना भी बहुत शुभ होता है। कहा जाता है कि इससे पितर प्रसन्न होते हैं और परिवार पर आशीर्वाद बना रहता है।
4. इन पौधों को लाना होता है शुभ
नवरात्रि में कलश स्थापना करने के लिए आम के पत्तों का इस्तेमाल किया जाता है जो शुभ माने जाते हैं। इसके अलावा इस दौरान घर में तुलसी, शमी, केले का पौधा और आंवले का पौधा लाना शुभ माना जाता है। माना जाता है कि इससे घर में शुद्धता और सकारात्मक ऊर्जा आती है।
5. कामधेनु गाय की मूर्ति लाना
देवी मां की इन 9 दिनों में पूजा की जाती है। शास्त्रों में कहा गया है कि नवरात्रि में कामधेनु गाय की मूर्ति लाना भी बहुत शुभ होता है। अगर इस दौरान कोई घर में गाय लाए तो वो और भी ज्यादा शुभ माना जाता है।
6. जौ और धान लाना
अगर नवरात्रि के दौरान घर में धान या जौ लाया जाए तो उसे बहुत शुभ माना जाता है। शास्त्रों में कहा गया है कि इससे घर में सुख-शांति और लक्ष्मी का वास होता है।
7. गंगाजल
नवरात्रि पूजा में गंगाजल का होना बेहद शुभ है। इसे घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है और घर में शांति बनी रहती है।अगर आप भी अपने घर में सुख-शांति और समृद्धि चाहते हैं तो सभी 7 चीजों को घर में ले आएं वो भी नवरात्रि के दिनों में।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
