Latest Updates
-
Guru Pradosh Vrat 2026: 23 या 24 सितंबर, कब है भाद्रपद का आखिरी प्रदोष व्रत? जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त -
थायराइड की दवा कब और कैसे लें? डॉक्टर से जानें सही समय और तरीका -
Ayurveda Day 2026: कब और कैसे हुई आयुर्वेद दिवस की शुरुआत? जानें इस साल की थीम, महत्व और इतिहास -
रानी मुखर्जी की मां और प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना नाराज हो सकते हैं पितर -
Fact Check: चेहरे पर 'गोल्ड ऑयल' लगाने से मिलेगी जवां-ग्लोइंग स्किन? जानें वायरल दावे का सच -
लड्डू-मोदक नहीं, यहां बप्पा को लगता है बबल टी का भोग! गणपति पूजा का अनोखा अंदाज हुआ वायरल -
Parivartini Ekadashi Vrat Katha: परिवर्तिनी एकादशी पर जरूर पढ़ें राजा बलि की कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Parivartini Ekadashi 2026 Wishes: हरि की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को भेजें परिवर्तिनी एकादशी की शुभकामनाएं -
अब 1000 से 2000 रूपये में किराए पर मिलेगा गरबा पार्टनर, वारयल पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल
नवरात्रि में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना माता रानी को कर सकती हैं नाराज
Navratri Fasting Rules In Hindi: शारदीय नवरात्रि 2025 का पावन पर्व भक्तिभाव और आस्था के साथ मनाया जा रहा है। इन 9 दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। भक्त उपवास रखते हैं और माता रानी से सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। भक्त इस दौरान माता रानी की पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दौरान माता रानी की जो श्रद्धा भाव से और नियम से पूजा करता है उसकी सारी मनोकामना पूरी होती हैं।
ये भी कहा जाता है कि नवरात्रि के दौरान किए गए छोटे-छोटे नियम और परहेज भक्त को विशेष फल देते हैं। लेकिन कई बार भूलवश की गई कुछ गलतियां माता रानी को नाराज कर सकती हैं, जिससे व्रत और पूजा का पूरा फल नहीं मिल पाता। इसलिए जरूरी है कि इन 9 दिनों में विशेष सतर्कता बरती जाए और कुछ कामों से पूरी तरह बचा जाए।
1. घर खाली न छोड़ें
नवरात्रि के 9 दिनों तक माता दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि इस दौरान जो लोग माता रानी का व्रत रखते हैं उन्हें घर को भूलकर भी खाली नहीं छोड़ना चाहिए। यानी की घर में ताला न लगाएं कोई न कोई घर में मौजूद रहना चाहिए।

2. मांस, मदिरा और तामसिक भोजन का सेवन
नवरात्रि में सात्विक भोजन का महत्व होता है। मांसाहार, शराब और लहसुन-प्याज जैसी तामसिक चीजें माता रानी को अप्रसन्न कर सकती हैं। जिन्होंने व्रत रखा है वो भी और जिन्होंने नहीं रखा है वो भी नवरात्रि के दौरान सात्विक भोजन ही करें।
3. ब्रह्मचर्य का पालन करें
नवरात्रि में पति-पत्नी और कप्लस को संयम बरतना चाहिए। इस दौरान शारीरिक संबंध न बनाएं। खासतौर पर जिन्होंने व्रत रखा है वो इस नियम का सख्ती से पालन करें।
4. नींबू न काटें
नवरात्रि में नींबू काटना त्याग माना जाता है। ऐसे में नवरात्रि में न तो नींबू का सेवन करें और न ही उसे काटें। कहा जाता है कि ऐसा करने से माता रानी नाराज हो सकती हैं। अगर आप चाहते हैं कि मैया रानी आप पर अपनी कृपा बनाए रखे तो नियम पूर्वक व्रत रखें और पूजा करें।
न करें ये काम
नवरात्रि के नौ दिनों में बाल और नाखून काटना वर्जित माना गया है। इसे अशुभ और अपवित्र माना जाता है। इसके अलावा लोग इस दौरान काले-नीले कपड़े भी न पहनें। जितना हो सके माता रानी के दिन के हिसाब से रंगों का चयन करें। अगर वो संभव न हो तो हल्के रंग के कपड़े पहनें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
