Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
Shash Mahapurush Rajyog 2023: ये राशियां हैं बेहद सौभाग्यशाली, स्वयं क्रूर शनि देव से मिलेगा आशीर्वाद
लोगों के मन में शनि देव की छवि एक क्रूर और कष्ट देने वाले ग्रह की बनी हुई है। मगर ऐसा नहीं हैं। शनि महाराज न्याय के देवता हैं और वह कर्म के अनुसार ही जातक को फल देते हैं।
इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि जिस जातक की कुंडली में शनि देव कमजोर स्थिति में होते हैं, उसे जीवन में कई तरह के कष्ट भोगने पड़ते हैं। वहीं शनि देव की कृपा पाने वाले जातकों को जीवन में किसी तरह का भय नहीं रहता है।

फिलहाल शनि देव की स्थिति की बात करें तो वो 17 जनवरी को अपनी राशि कुंभ में प्रवेश कर गए। इस गोचर के साथ ही शश महापुरुष योग का निर्माण हुआ जो 9 मार्च से प्रभाव में आया है।
शश महापुरुष राजयोग बहुत ही सकारात्मक और प्रभावशाली माना जाता है। जानते हैं कौन सी वो सौभाग्यशाली राशियां हैं जिन्हें शश महापुरुष राजयोग का लाभ मिलने वाला है।

मेष राशि:
मेष राशि के जातकों के लिए ये राजयोग बेहद शुभ रहने वाला है। पैसों से जुड़ी जो परेशानी आप झेल रहे थे अब वो दूर होने की संभावना है। आय के नए साधन तैयार होंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी समय उपयुक्त रहेगा। इस अवधि में आपकी चांदी ही चांदी रहेगी।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को भी शश महापुरुष राजयोग से शुभ फल की प्राप्ति होगी। इस अवधि का आप खूब आनंद उठाएंगे। वैवाहिक जीवन में रोमांस बढ़ेगा। वहीं इस राशि के सिंगल जातकों के जीवन में किसी ख़ास की एंट्री हो सकती है। विवाह के इच्छुक जातकों के लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अनुकूल माहौल मिलेगा। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से खुश होंगे जिससे आपकी उन्नति संभव है। इस अवधि में आपके रुके हुए काम भी बन पड़ेंगे।

कुंभ राशि
शनि देव की कृपा कुंभ राशि पर भी होने की उम्मीद है। शश महापुरुष राजयोग कुंभ राशि में ही बन रहा है जिसका फायदा आपको खूब मिलेगा। इस अवधि में किस्मत आपका पूरा साथ देगी। आपकी पर्सनालिटी में आत्मविश्वास नजर आएगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। जीवनसाथी हर कदम पर आपका साथ देंगे। पैसों को लेकर आपको किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होगी।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications