Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Shattila Ekadashi 2024 Astrology: षटतिला एकादशी व्रत आज, राशिनुसार तिल के इन उपायों से जाग उठेगा भाग्य
Shattila Ekadashi 2024 Astrology Upau: हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का काफी महत्व होता है। षटतिला एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा किया जाता है । इस दिन तिल का बहुत ही बड़ा महत्व है माना जाता है । षटतिला व्रत में भगवान श्री हरी उपासकों के रोग, दोष, कष्ट हरते हैं।
हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को षटतिला एकादशी मनाया जाता है। इस वर्ष की षटतिला एकादशी तिथि का प्रारंभ 5 फरवरी को शाम 05:24 बजे पर होना है और इसका समापन 6 फरवरी को शाम 04:07 बजे होगा। उदया तिथि को मानते हुए 6 फरवरी को षटतिला एकादशी मनाई जाएगी।

षटतिला व्रत के दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान कर भगवान सूर्य देव को अर्घ्य देना चाहिए तथा स्नान आदि करने के पश्चात व्रत की श्री हरी विष्णु भगवान के मंदिर में जाना चाहिए तथा साफ सफाई कर जलाभिषेक करना चाहिए। पेश हैं इस ख़ास दिन पर अपनी राशि अनुसार कौन से उपाय किये जाने चाहिए जिससे आपका भाग्योदय हो -
मेष राशि
मेष राशि के जातकों को षटतिला एकादशी पर भगवान विष्णु के मंदिर जाना चाहिए तथा किसी जरूरतमंद को तिल का दान करना चाहिए। इस उपाय से जातक की आर्थिक स्थिति में सुधार होगी धन की स्थिति मजबूत बनेगी।
वृषभ राशि
षटतिला एकादशी पर वृषभ राशि के जातकों को एक मिट्टी की पात्र में तिल की तिल की पोटली बनाकर भगवान विष्णु के मंदिर में दान करने से आपको सफलता प्राप्त होगी।
मिथुन राशि
इस राशि के जातकों को एकादशी के दिन काले तिल के बने 11 लड्डुओं का भगवान विष्णु के दरबार में चढ़ावा चाहिए। इसके साथ कुछ तिल के लड्डू का प्रसाद बनाकर लोगों में वितरण कर दें जिससे आपको सुख शांति समृद्धि की प्राप्ति होगी।
कर्क राशि
एकादशी के शुभ मुहूर्त में कर्क राशि के जातकों को ब्रह्म मुहूर्त में स्नान कर एक पत्र में शुद्ध जल या गंगाजल के साथ तिल का मिश्रण कर माता तुलसी में अर्पित करना चाहिए जिससे पारिवारिक स्थिति तथा व्यापार में तरक्की की डोर खुलेंगे ।
सिंह राशि
भगवान श्री हरि के शुभ मुहूर्त पर सिंह राशि के जातकों को तिल की मिठाई बनाकर भगवान को भोग में लगाना चाहिए और प्रसाद वितरण करना चाहिए। इस उपाय से पारिवारिक तनाव कलेश का निवारण होगा ।
कन्या राशि
षटतिला एकादशी पर कन्या राशि के जातकों को भगवान श्री नारायण के नाम से हवन करना चाहिए। इसके साथ ही ओम नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का 108 बार जाप करें, इससे जीवन में सफलता आपके कदम चूमेगी।
तुला राशि
षटतिला एकादशी में भगवान श्री हरि को तुला राशि के जातकों द्वारा पीले वस्त्र का दान जरूर चढ़ाना चाहिए। साथ ही कुछ दक्षिणा मंदिर के पुजारी को अवश्य दें। इससे जातक के रोग व दोष कष्ट दूर होंगे।
वृश्चिक राशि
षटतिला एकादशी के दिन वृश्चिक राशि के जातकों को भगवान विष्णु को घी और शक्कर का भोग लगाना चाहिए। इसके साथ ही सरसों तेल के दिए मंदिर प्रांगण पर जलाएं और 21 बार ॐ माधवाय नमः मंत्र जाप करने से कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों को एकादशी में एक विशेष पूजा का विधान है एक तांबे के पात्र में कुछ तिल मिलकर पूजन करें पूजा अर्चना कंप्लीट होने के बाद के उस जल और तिल का प्रसाद वितरण करें । इससे स्वास्थ्य संबंधित लाभ मिल सकता है।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों को अपने पारिवारिक माहौल तथा अपने पार्टनर के साथ सुमधुर संबंध स्थापित करने के लिए षटतिला एकादशी में खास उपाय करना चाहिए। एकादशी के दिन प्रसाद वितरण करें साथ ही पंचामृत भी बनाएं जिसमें तिल का मिश्रण करके भगवान विष्णु को भोग लगाए।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को एकादशी में ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करके भगवान विष्णु की उपासना करनी चाहिए। इसके साथ ही तिल से बना उबटन लगाने से जीवन में प्यार और व्यापार तथा अन्य क्षेत्रों में फायदा हो सकता है।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों को एकादशी के दिन भगवान श्री हरि का जाप करके विष्णु का ध्यान लगाना चाहिए। इसके साथ ही माता तुलसी की 108 बार परिक्रमा करनी चाहिए जिससे जातक को सुख शांति समृद्धि प्राप्त हो सके।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
