Latest Updates
-
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासु मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत -
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि -
World Liver Day 2026: हर साल 19 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है विश्व लिवर दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम -
Nashik TCS Case: कौन है निदा खान? प्रेग्नेंसी के बीच गिरफ्तारी संभव या नहीं, जानें कानून क्या कहता है
Bhgawan Shiv Ki Priya Rashi: भोलेबाबा की प्रिय हैं ये राशियां, हमेशा बरसाते हैं प्यार और कृपा
सावन का महीना महादेव को बहुत प्रिय है और शिव भक्तों के लिए यह पूरा माह उन्हें भक्ति और आस्था से सराबोर होने का मौका देता है। इस दौरान शिव मंदिरों में श्रदालुओं की भारी भीड़ पहुंचती है।
सभी देवी-देवताओं में भगवान शिव को भक्तों के सबसे करीब माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि सावन के महीने में कोई भक्त सच्चे मन से शिवलिंग पर केवल जल चढ़ा दे तो भोलेबाबा उस पर प्रसन्न हो जाते हैं।
वहीं कुछ राशियां तो इतनी भाग्यशाली हैं कि उन्हें हमेशा महादेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। भगवान शिव हमेशा उनकी रक्षा करते हैं और उन्हें संकटों से बचाते हैं। आइये जानते हैं कौन सी ऐसी 3 राशियां हैं जो भगवान शिव की बहुत प्रिय मानी जाती हैं।

मेष राशि:
मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। इस राशि के जातकों के जीवन में जब किसी भी तरह की समस्या आती है तो उसका निवारण स्वयं भगवान शिव कर देते हैं। महादेव इन राशियों से प्रसन्न रहती हैं। शिवजी जीवन की कठिनाइयों को दूर कर तरक्की की राह को प्रशस्त करते हैं। आपको सलाह दी जाती है कि भविष्य में भी शिव जी की कृपा पाने के लिए आप सावन के महीने में शिवलिंग का गंगाजल से अभिषेक करें। मंदिर जाकर भोलेबाबा के दर्शन करने और जल चढ़ाने से लाभ होगा।

मकर राशि:
भोले बाबा की प्रिय राशि होने का सौभाग्य मकर राशि के जातकों को भी प्राप्त है। इस राशि के स्वामी शनि देव हैं और उन्होंने भी भगवान शिव की आराधना कर उन्हें प्रसन्न किया था। शिवजी इस राशि के लोगों पर कृपा बरसाते हैं मकर राशि के जातकों को सलाह दी जाती है कि सावन के महीने में वे शिव जी को जल और शमी के पत्ती चढ़ाएं। इस अवधि में शिव चालीसा और 'ओम नम: शिवाय' मंत्र का जाप करें।

कुंभ राशि:
कुंभ राशि बड़ी ही सौभाग्यशाली राशियों में से एक है। इस राशि के स्वामी शनि ग्रह हैं। कुंभ राशि के जातक सच्चे मन से थोड़ा सा प्रयास करते हैं और भगवान शिव उतने से ही प्रसन्न होकर उन्हें आगे का मार्ग दिखा देते हैं। महादेव इन राशियों के जीवन में सुख-समृद्धि व उन्नति का विशेष ख्याल रखते हैं। आप भोलेबाबा की कृपा बनाये रखने के लिए उनका रुद्राभिषेक करें। आप शिवलिंग का गन्ने के रस से अभिषेक करें। शिवाष्टक का पाठ करना भी आपके लिए लाभकारी रहेगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











