Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Rajyog 2023: ये राशियां हैं बहुत भाग्यशाली, 20 साल बाद एक साथ बन रहे चार राजयोग का उठाएंगी लाभ
ग्रहों की एक अलग ही दुनिया है। वो अपने समय और गति के अनुसार एक राशि से दूसरी राशि का चक्कर लगाते हैं। मगर वहां उनकी दशा और दिशा में होने वाले परिवर्तन का सीधा असर व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है।
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जब एक समय के बाद ग्रह अपनी राशि में बदलाव करते हैं तो कई तरह के योग का निर्माण होता है। इन योग का शुभ-अशुभ असर भी जातक पर पड़ता है।

गौरतलब है कि आने वाले समय में एक या दो नहीं बल्कि एक साथ चार राजयोग का निर्माण होने वाला है। यह दुर्लभ संयोग तकरीबन 20 साल के बाद बनने जा रहा है। इस दौरान नीचभंग, शश, बुधादित्य और हंस राजयोग का निर्माण होगा।
आइये जानते हैं कि एक साथ बन रहे चार राजयोग का किन राशियों को सबसे ज्यादा लाभ मिलने की संभावना है।

मेष राशि:
20 साल के बाद बन रहे इस ख़ास संयोग का लाभ मेष राशि के जातकों को मिलने की उम्मीद है। इस योग से आपको अचानक धन की प्राप्ति होगी। आपको आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। इससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। इस अवधि में आप अपनी कोई पुरानी दबी हुई इच्छा की पूर्ति कर सकते हैं। बेरोजगार जातकों को कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। आप जिस काम की शुरुआत करेंगे उसमें आपको लाभ होगा।

मकर राशि:
चार राजयोगों का दुर्लभ संयोग मकर राशि के जातकों को मालामाल बना सकता है। मकर राशि की कुंडली में बुधादित्य, गजकेसरी और नीचभंग राजयोग बन रहा है। नौकरीपेशा जातक दफ्तर में मान-सम्मान पाएंगे। इस अवधि में आप घर-वाहन आदि संपत्ति खरीद सकते हैं। विवाह के इच्छुक जातकों को अच्छा रिश्ता मिल सकता है। परिवार के साथ रिश्ते अनुकूल रहेंगे। भाई-बहनों के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। यह समय आपके लिए काफी सुखद रहेगा।

कुंभ राशि:
चार राजयोग का लाभ उठाने वाले जातकों की फेहरिस्त में कुंभ राशि का भी नाम है। आप इस अवधि में आर्थिक उन्नति करेंगे। इस दौरान आपके व्यक्तित्व में गजब की सकारात्मकता नजर आएगी जिससे हर कोई प्रभावित होगा। आप भौतिक सुख सुविधा का आनंद लेंगे। वैवाहिक जीवन में अनुकूलता आएगी। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आपके रिश्ते में रोमांस बढ़ेगा। आप इस समय को खूब एंजॉय करेंगे।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications