Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Shubh Yog 2023: अप्रैल माह में 12 साल बाद बनने जा रहा है 'शुभ योग', केवल ये 4 राशियां ही उठा सकेंगी लाभ
अप्रैल का महीना तीज त्योहारों के लिहाज से तो ख़ास है ही, इसके अलावा इस माह में कई ग्रहों का गोचर भी हो रहा है। 14 अप्रैल को सूर्य देव मेष राशि में प्रवेश कर गए हैं। अब 22 अप्रैल को बृहस्पति ग्रह भी मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश कर जायेंगे।
मेष राशि में सूर्य और गुरु की इस युति से 'शुभ योग' का निर्माण होगा। यह अद्भुत और दुर्लभ योग तकरीबन 12 साल बाद बनने जा रहा है। ज्योतिष के जानकारों के मुताबिक, सूर्य और गुरु की युति प्रथम भाव में होने जा रही है। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि सूर्य और देवगुरु बृहस्पति की युति से बने शुभ योग का अनुकूल परिणाम किन राशियों को मिलने वाला है।

मिथुन राशि:
मिथुन राशि के जातकों के लिए शुभ योग शानदार रहने की उम्मीद है। इस अवधि में आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। दफ्तर में आपको मान-समान और सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। इस राशि के व्यापारियों को आर्थिक लाभ होगा। परिवार के सदस्यों के बीच एकता बनी रहेगी। इस अवधि में आपके मन की कोई इच्छा पूरी हो सकती है।
कर्क राशि:
कर्क राशि के जातकों को भी सूर्य और गुरु के दुर्लभ संयोग का लाभ मिलेगा। आपके अटके हुए काम पूरे हो सकेंगे। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बेहतर परिणाम मिलेंगे। इस अवधि में आपका प्रदर्श अच्छा रहेगा जिसके दम पर आपको प्रमोशन भी मिल सकता है। इस राशि के व्यापारियों को बिजनेस में लाभ होगा। घर में रिश्तेदारों का आना हो सकता है।
सिंह राशि:
सिंह राशि की किस्मत सूर्य के समान चकेगी। आपको सभी क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। इस अवधि में आपकी यात्रा के भी योग बन रहे हैं जो लाभकारी रहेगा। बेरोजगार जातकों को नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा जातकों को आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे।
मीन राशि:
सूर्य और गुरु के मिलन से बन रहे शुभ योग का लाभ मीन राशि के जातकों को भी प्राप्त होगा। इस अवधि में आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आप भविष्य के लिए बचत भी कर सकेंगे। करियर के लिहाज से ये समय महत्वूर्ण रहेगा। आप कुछ बड़े फैसले ले सकते हैं। निवेश के लिहाज से समय उत्तम रहेगा। आपके अटके हुए काम बन पड़ेंगे।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
