Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
Shukra Asta 2023: शुक्र की अस्त स्थिति भी देगी इन भाग्यशाली राशियों को लाभ, क्या इस लिस्ट में है आपका नाम?
Shukra Asta 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की दशा और दिशा में होने वाले परिवर्तनों का सीधा प्रभाव मनुष्य के भाग्य पर पड़ता है। ग्रहों की चाल, गोचर और अस्त व उदय होने की क्रियाओं का प्रत्यक्ष सम्बन्ध 12 राशियों से होता है।
यही वजह है कि ज्योतिष शास्त्र लगातार ग्रहों की चाल पर नज़र बनाये रखता है। अगस्त माह में कई महत्वपूर्ण ग्रह गोचर होने वाले हैं। शुक्र ग्रह अभी सिंह राशि में हैं और 4 अगस्त को सिंह राशि में ही अस्त हो रहे हैं। शुक्र ग्रह के अस्त होने का प्रभाव 3 राशियों को लाभ प्रदान करने वाला है। जानते हैं कौन सी वे राशियां जो शुक्र गोचर से लाभ प्राप्त करेंगी -

वृषभ राशि
शुक्र ग्रह वृषभ राशि के स्वामी हैं। शुक्र के अस्त का अच्छा परिणाम इस राशि के जातकों को मिलेगा। इस अवधि में वे महंगी और लग्जरी चीज़ें खरीद पाएंगे। वाहन और सोने चांदी के आभूषण खरीदने के योग बन सकते हैं। इसके साथ ही जातकों को आर्थिक लाभ प्राप्त होगी और उनकी वित्तीय स्थिति मज़बूत होगी। जीवन में प्रेम का आगमन होगा और खुशियों के नये कारण मिलेंगे।
सिंह राशि
बुध ग्रह सिंह राशि में ही अस्त होंगे। इस अवधि में सिंह राशि के जातकों के पद, सामाजिक प्रतिष्ठा और सम्मान में वृद्धि होगी। जातकों का रुका हुआ धन वापस आएगा। करियर सम्बन्धी आपकी योजनायें सफ़ल होंगी और रुके हुए काम पूरे हो सकेंगे। इस अवधि में खर्चों में कमी आएगी और बचत बढ़ेगी। साथ ही जातकों का वैवाहिक जीवन भी खुशियों से भरेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए शुक्र का अस्त होना शुभ समय लेकर आएगा। इस अवधि में जातकों के आत्मविशवास में बढ़ोत्तरी होगी और उनकी पर्सनालिटी में भी काफी सुधार आएगा। निवेश किये हुए धन से लाभ की प्राप्ति होगी और साथ ही व्यवसाय में की गई पार्टनरशिप भी प्रॉफिट प्रदान करेगी। जातकों की योजनायें सफ़ल होंगी और साथ ही प्रेम पक्ष में भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
