Latest Updates
-
नीम करौली बाबा के 3 गुप्त नियम बदल सकते हैं आपकी किस्मत, आज ही जान लें सफल जीवन का रहस्य! -
UP Village Style Besan Cheela Recipe: घर पर बनाएं गांव जैसा पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता -
Hindi Journalism Day 2026 Wishes: हिंदी पत्रकारिता दिवस के मौके पर सभी पत्रकार दोस्तों को ये शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 30 May 2026: शनिवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, शनिदेव की कृपा से होगा धन लाभ -
Restaurant Style Kadai Sabzi Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसी चटपटी और मसालेदार सब्जी -
Blue Moon 2026: 31 मई को आसमान में दिखेगा दुर्लभ 'ब्लू मून'; जानिए इसकी खासियत, कहां और कैसे देखें -
Hindi Journalism Day: 30 मई को ही क्यों मनाया जाता है हिंदी पत्रकारिता दिवस? जानें इस दिन का इतिहास और महत्व -
Kumaoni Sweet Bal Mithai Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड की पारंपरिक और स्वादिष्ट मिठाई -
महिलाओं के लिए वरदान से कम नहीं है हलीम के बीज, अनियमित पीरियड्स समेत इन 5 समस्याओं को कर सकते हैं दूर -
गर्मियों में पसीने से होने वाली 5 कॉमन स्किन प्रॉब्लम्स, एक्सपर्ट से जानें इन समस्याओं से बचने के घरेलू उपाय
Shukra Gochar 2023: शुक्र के वृषभ राशि में प्रवेश के साथ ही इन जातकों की लगेगी लॉटरी
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के विचरण और उनकी स्थिति में परिवर्तन से राशियों पर प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष प्रभाव पड़ता है। कुछ राशि के जातकों के लिए यह प्रभाव शुभ होता है, तो कुछ के लिए अशुभ। जल्द ही शुक्र ग्रह का भी स्थान परिवर्तित होने वाला है।
6 अप्रैल को सुबह 11:10 बजे शुक्र ग्रह मेष राशि से निकालकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र ग्रह के इस राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी अन्य राशियों पर भी पड़ेगा। हालांकि 5 राशियों पर इसका शुभ प्रभाव पड़ेगा। जानते हैं कौन सी है वो 5 राशियाँ और क्या रहेगा प्रभाव -

मेष राशि
हालांकि शुक्र ग्रह इस राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे, पर फिर भी मेष राशि के जातकों के लिए यह गोचर लाभदायक रहने वाला है। इस दौरान जातकों की आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी और विदेश यात्रा का योग भी बन सकता है। साथ ही आय के अन्य स्रोत भी शुरू होंगे। इसके साथ साथ वैवाहिक संबंधों में मधुरता आएगी।
वृषभ राशि
शुक्र ग्रह के इस राशि में विराजमान होने से जातकों के भाग्य पर शुभ प्रभाव दिखेगा। नौकरी के अवसर मिलने के साथ साथ व्यापार में लगे हुए जातकों को बड़े लाभ की प्राप्ति होगी। इस दौरान सरकारी काम में फंसा हुआ धन वापिस मिल सकता है। साथ ही माता पिता और परिवार का सहयोग भरपूर मिलने के योग है।
कर्क राशि
शुक्र गोचर कर्क राशि के जातकों के लिए शुभ प्रभाव लाएगा। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को सफलता हाथ लग सकती है। इसके साथ ही इस दौरान धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी और परिवार का सहयोग मिलेगा। शुक्र गोचर का यह गोचर नये व्यापार को शुरू करने का उपयुक्त समय है। यदि कोई जातक नये व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो इस दौरान इसका आगाज किया जा सकता है।
कन्या राशि
इस राशि के जातकों पर भी शुक्र ग्रह का सकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है। कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग बनेंगे और जातकों द्वारा की गई मेहनत का शुभ फल उनको प्राप्त होगा। पदोन्नति की भी सम्भावना रहेगी। साथ ही इस समयावधि में परिवार के साथ मधुर संबंध बने रहेंगे।
मकर राशि
शुक्र ग्रह के विचरण का कन्या राशि के जातकों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। जातकों के कार्यक्षेत्र में पदोन्नति हो सकती है। जो जातक सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं, उन्हें भी इस अवधि में शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। इसके साथ शुक्र गोचर का यह समय व्यवसाय शुरू करने के लिए अच्छा रहने वाला है।
कुम्भ राशि
कुम्भ राशि के जातकों के लिए भी शुक्र गोचर लाभप्रद रहेगा। इस अवधि में कुम्भ राशि के जातकों का विदेश जाने का संयोग बन सकता है। पारिवारिक समस्याओं के निदान के साथ साथ परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। गोचर के प्रभाव से आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications