Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
Shukra Gochar January 2024: जल्द ही धनु राशि में प्रवेश करने वाले हैं शुक्र देव, इन 2 राशियों की पलटेगी किस्मत
Shukra Gochar January 2024 in Dhanu Rashi: शुक्र ग्रह को भौतिक सुख-सुविधा, विलासिता और प्रेम जीवन का कारक माना गया है। जब यह ग्रह किसी के पक्ष में होता है तो व्यक्ति को पेशेवर जीवन में ही नहीं बल्कि निजी जीवन में भी इसका लाभ मिलता है। ऐशोआराम और सुखमय जीवन के लिए शुक्र ग्रह का मजबूत होना बहुत जरूरी है।
गौरतलब है कि 18 जनवरी को ही सुखों के कारक शुक्र देव राशि परिवर्तन करने वाले हैं। इस समय शुक्र ग्रह वृश्चिक राशि में मौजूद हैं। शुक्र के राशि में बदलाव करने से सभी 12 राशियों के जीवन में असर देखने को मिलता है। शुक्र देव 18 जनवरी को रात 08 बजकर 56 मिनट पर धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। वो इस राशि में 12 फरवरी तक विराजमान रहने वाले हैं।

वृश्चिक राशि :
जनवरी में शुक्र के पहले गोचर का लाभ वृश्चिक राशि के लोगों को मिलने की उम्मीद है। यह समय आपके लिए शुभ रहेगा। जीवन में सकारात्मक परिणाम की प्राप्ति होगी। सेहत के प्रति लापरवाही न करें। स्वास्थ्य को लेकर कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। खानपान के साथ कसरत पर भी ध्यान दें। आय में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। आपको अचानक कहीं से धनलाभ मिल सकता है। इस राशि के व्यापारी भी बिजनेस में वृद्धि होते देखेंगे। नौकरीपेशा जातकों के जीवन में भी बदलाव संभव है। इस राशि के जो लोग नौकरी बदलने के इच्छुक हैं, उन्हें कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है।
कुंभ राशि :
कुंभ राशि के जातकों के जीवन में फिलहाल साढ़ेसाती का प्रभाव चल रहा है। इनके ऊपर शनिदेव का सीधा असर रहने वाला है। शनि जातकों को उनके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। यदि जातक अपने कर्मों का ध्यान रखे तो उसे शुभ परिणाम की प्राप्ति होगी। वहीं यदि गलत कर्म करने वाले लोगों पर शनि की टेढ़ी दृष्टि बनी रहती है। शुक्र के राशि परिवर्तन से कुम्भ राशि के जातकों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। इस अवधि में आपके आय में वृद्धि होने की संभावना है। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। संभावना है कि उधार में दिया हुआ पैसा भी आपको वापस मिल जाएगा। शुक्र के धनु राशि में मौजूद रहने से आपको शुभ परिणाम मिलेंगे।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
