Latest Updates
-
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Shukra Gochar 2024: भोग-विलास के कारक शुक्र देव का गोचर जल्द, इन राशियों के शुरू होंगे ऐशो-आराम के दिन
Shukra Gochar on 25 April 2024: ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार सभी ग्रह एक निश्चित समय अवधि के पश्चात अपने स्थान में परिवर्तन करते हैं। ज्योतिष शास्त्रों में ग्रहों के राशि परिवर्तन को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। ग्रहों के राशि परिवर्तन से संपूर्ण राशियों पर शुभ तथा अशुभ प्रभाव पड़ते हैं। 25 अप्रैल दिन गुरुवार को शुक्र ग्रह मेष राशि में प्रवेश करेंगे।
ज्योतिष शास्त्रों के मुताबिक शुक्र ग्रह भौतिक सुख, भोग विलास, वैवाहिक सुख, रोमांस, कामवासना, शोहरत, कला, प्रतिभा इत्यादि का कारक बताया गया है। शुक्र ग्रह वृष तथा तुला राशि के स्वामी हैं। ज्योतिष शास्त्रों के गणनाओं के मुताबिक शुक्र ग्रह का मेष राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि का भाग्य उदय होने वाला है। इसके साथ ही उनके जीवन में एक अलग ही बदलाव देखने को मिल सकता है। आइए इस लेख के माध्यम से जानते हैं शुक्र ग्रह के मेष राशि में प्रवेश करने से किन राशियों का भाग्य उदय होने की संभावना है।
Venus Transit in Aries on 25 April 2024: List of Lucky Zodiac Signs

मेष राशि
मेष राशि के जातकों को शुक्र ग्रह के मेष में प्रवेश करने से बहुत ही सुखद परिणाम प्राप्त होंगे। यह गोचर उस घर में होगा जिस घर में सौभाग्य वान हो। आपको बता दे कि भाग्य के स्वामी बृहस्पति भी वहाँ पूर्व से ही मौजूद रहेंगे। लंबे समय तक आपके पीछे लगे लोग निराश होकर आपका पीछा करना छोड़ देंगे। कारोबार तथा व्यापार में तेजी से वृद्धि होगी। कोई बड़ा अवसर आपके दरवाजे पर दस्तक देगा। परिवार का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। धार्मिक तथा सामाजिक क्षेत्र में आपकी मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी, जिससे आप तन मन धन से इस क्षेत्र में सहयोग करेंगे।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को मेष राशि में शुक्र ग्रह के गोचर से ऐसा लाभ प्राप्त होगा जिसको देखकर सभी अचंभित हो जाएँगे। आर्थिक आय में तेजी से बढ़ोतरी होगी। किसी भी क्षेत्र में पुराने समय में किया गया निवेश है तो इसका मुनाफा आपको दुगुना होगा। यह आपकी अपेक्षाओं से ज्यादा होगा। धार्मिक तथा आध्यात्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। अपने परिवार तथा ससुराल के साथ एक सामंजस्य बनाने में कामयाब होंगे। पारिवारिक माहौल खुशहाली से भरा होगा।
कन्या राशि
शुक्र ग्रह के गोचर से कन्या राशि के जातकों को अनेक लाभ प्राप्त होंगे। जैसे कि वैवाहिक तथा पारिवारिक जीवन में मधुर स्थिति बनी रहेगी। इस समय आपकी मानसिक स्थिति भी बेहद सुखद तथा सरल रहेगी। इसके साथ ही आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा का विस्तार होगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। व्यापार तथा कारोबार के क्षेत्र में तेजी से विस्तार होगा और नए-नए कार्य क्षेत्र में बढ़ोतरी होगी। लंबे समय से जूझ रहे बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं का परिणाम आपके पक्ष में आ सकता है। प्राइवेट सेक्टर तथा सरकारी सेक्टर में नौकरी करने वाले लोगों के लिए यह समय बहुत ही खास होने वाला है क्योंकि इस समय पदों उन्नति के साथ-साथ वेतनमान में भी वृद्धि की संभावना होगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर एक प्यार भरा एवं खुशनुमा पल लेकर आएगा। लंबे अंतराल से जिन जातकों का विवाह संपन्न नहीं हो रहा है, उनको एक सरल, सहज तथा शिक्षित जीवनसाथी मिलेंगे। इनके साथ आपका रिश्ता मधुर तथा मजबूत बना रहेगा। बिजनेस या कारोबार के क्षेत्र में अगर आप पार्टनरशिप में है तो इस समय आपको अपने पार्टनर से अच्छा साथ मिलेगा और कार्यों में भी वृद्धि होगी। आर्थिक मजबूती भी मिलेगी, जिससे पारिवारिक माहौल खुश हाली भरा रहेगा। अच्छी शिक्षा के लिए आप देश के अन्य राज्य या फिर विदेश भी जा सकते हैं। छात्रों को उनकी कड़ी मेहनत तथा त्याग का फल अवश्य प्राप्त होगा। यह समय आपके लिए बेहद ही खास होने वाला है। आपके पिताजी आपके कार्य से प्रफुल्लित तथा गौरवांवित महसूस करेंगे।
धनु राशि
शुक्र के गोचर का प्रभाव धनु राशि के जातकों के ऊपर भी विस्तृत रूप से पड़ेगा। आप विभिन्न क्षेत्रों में अतिथि के तौर पर बुलाए जा सकते हैं। इसके साथ ही आपको सम्मानित लोगों के साथ मिलने का मौका मिल सकता है। पारिवारिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा तथा स्वास्थ्य में भी किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आएगी। पुराने विवाद दूर हो सकते हैं। इस समय आपका कारोबार अच्छा चलेगा जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगी। नए-नए कार्य क्षेत्र में बढ़ोतरी हो सकती है। इस समय आप वाहन तथा प्रॉपर्टी की खरीदारी कर सकते हैं, यह आपके लिए बहुत ही शुभ होगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











