Shukra Gochar May 2023: मई के अंत में होगा बड़ा राशि परिवर्तन, जानें कैसा होगा आप पर असर

ग्रहों के मंत्रिमंडल में शुक्र ग्रह बहुत ख़ास स्थान रखता है। यह प्रेम, रचनात्मकता, विलासिता और जीवन की सभी बेहतरीन चीजों का कारक माना जाता है। यह वृषभ और तुला राशि का स्वामी माना जाता है।

शुक्र के राशि परिवर्तन का असर हर ख़ास और आम के जीवन पर पड़ता है। इस गोचर के शुभ प्रभाव से व्यक्ति को ऐशो-आराम का जीवन मिलता है। वहीं इसकी स्थिति कमजोर रहने पर व्यक्ति को धन की कमी के साथ प्रेम जीवन में कलह भी झलना पड़ता है।

Shukra Gochar May 2023 Kark Rashi: Venus in Cancer know the effects on all 12 zodiac signs

आपको बता देब कि 30 मई 2023 को शुक्र देव शाम 7:39 बजे मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे और 7 जुलाई 2023 तक वो इसी राशि में विराजमान रहेंगे। इस लेख के माध्यम से जानते हैं 30 मई को होने वाले शुक्र के गोचर से सभी 12 राशियों के जातकों पर किस तरह का प्रभाव पड़ सकता है।

मेष: 21 मार्च - 19 अप्रैल
आपको अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने की जरूरत है ताकि उनके साथ आपका रिश्ता बेहतर हो। छात्रों का पढ़ाई के प्रति रुझान रहेगा और वे इस दौरान अपने मनचाहे कॉलेजों में प्रवेश पाने में सफल रहेंगे। जब भी आप कोई बड़ा फैसला लेंगे तो आपका परिवार आपको सहयोग करेगा। इस अवधि में प्यार मोहब्बत के मामले में अपनी भावनाओं को जाहिर न करें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें अन्यथा छाती में संक्रमण, खांसी और जुकाम हो सकता है। अगर आप अपने कार्यस्थल पर प्रमोशन पाना चाहते हैं तो आपको काम की बारीकियों पर ध्यान देने की जरूरत है।
उपाय: आपको शुक्र बीज मंत्र का जाप करना चाहिए।

वृषभ: 20 अप्रैल - 20 मई
आप इस समय के दौरान बेहद रचनात्मक होंगे। आपको अपने दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने की जरूरत है। आपके प्रेम जीवन की बात करें तो पार्टनर के साथ भी आपके रिश्ते प्रगाढ़ होंगे। इस गोचर के कारण छात्रों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और वे अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को इस दौरान सफलता मिलेगी। लाभ कमाने के अवसर प्राप्त होंगे।
उपायः आपको किसी कार्य विशेष में सफलता के लिए नौ कंजकों की पूजा करनी चाहिए।

मिथुन: 21 मई - 20 जून
आप इस दौरान अच्छे खान पान का लुत्फ उठाएंगे। पारिवारिक जीवन में ख़ुशियां रहेंगी और परिजनों के साथ आप ख़ूबसूरत समय बिताएंगे। करियर की बात करें तो प्रोफेशनल्स को प्रमोशन मिलेगा और व्यापारियों को भी मुनाफ़ा होगा। इस दौरान आपकी सामाजिक स्थिति अच्छी रहेगी और आपकी शादी से जुड़ी बातें भी हो सकती हैं। इस दौरान प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। आपको खुद पर भी ध्यान देने की सलाह दी जाती है।
उपायः आपको शुक्रवार के दिन माता रानी के मंदिर जाना चाहिए और उन्हें लाल गुड़हल चढ़ाना चाहिए।

कर्क: 21 जून - 22 जुलाई
इस दौरान आपको सेल्फ केयर पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। यह गोचर आपके जीवन में सकारात्मक साबित होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी पेशेवर स्थिति में सुधार आएगा और दफ़्तर में आपकी बात हर कोई सुनेगा। इस दौरान आपके वरिष्ठों के साथ संबंध भी सुधरेंगे। व्यवसायियों को भी महत्वपूर्ण वृद्धि देखने को मिलेगी। आपके और आपके जीवन साथी के बीच प्रेम चरम पर रहेगा। आपको अपने साथी के साथ अपने समान व्यवहार करने की आवश्यकता है और वे जो कुछ भी करते हैं उसमें उन पर हावी न हों। आपको उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है।
उपाय: आप शुक्रवार के दिन शिवलिंग पर सफेद चंदन लगाएं और फिर स्वयं के माथे पर तिलक लगाएं।

सिंह: 23 जुलाई - 22 अगस्त
आपके लिए यात्रा के योग हैं और इस दौरान आप अपनी सुख-सुविधाओं पर दिल खोलकर ख़र्च भी करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को विदेशी कंपनियों में पार्टनर बनाने से आर्थिक लाभ होगा। आपको अपने पैसों की बचत और अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए अनावश्यक खर्चों से बचने की सलाह दी जाती है। वैवाहिक जीवन में रोमांस भरपूर रहेगा। इस दौरान आपका झुकाव आध्यात्म की तरफ होगा। आपके और आपके पार्टनर के बीच अनबन हो सकती है मगर इससे आप दोनों के प्रेम में कोई कमी नहीं आएगी। गैजेट्स के ज्यादा इस्तेमाल से बचें क्योंकि इससे आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है।
उपायः आपको बहते जल में कच्चा दूध प्रवाहित करना चाहिए।

कन्या: 23 अगस्त - 22 सितंबर
इस दौरान आपकी सभी इच्छाएं पूरी होंगी। आपके प्रेम जीवन की बात करें तो रोमांस रहेगा और आप दोनों इसके लिए प्रयास करेंगे। आर्थिक उन्नति के लिए यह समय उत्तम रहेगा। पेशेवर लोगों को अपने परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। इस दौरान आपके भाई-बहन आपका साथ देंगे और यदि आप आर्थिक तंगी में फंसते हैं तो कुछ पैसे बचाने में भी आपकी मदद करेंगे। कुल मिलकर ये समय आपके लिए ठीक ठाक रहेगा।
उपाय: आप शुक्रवार के दिन चावल की खीर बनाकर माता रानी को भोग लगाएं। छोटी कन्याओं में इसे प्रसाद के रूप में बांटें और स्वयं भी ग्रहण करें।

तुला: 23 सितंबर - 22 अक्टूबर
अपने कार्यस्थल पर काम से जुड़ी राजनीति में न पड़ें, अन्यथा आपके काम और वरिष्ठों के साथ आपके संबंध खराब हो सकते हैं। आपको सभी के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने की सलाह दी जाती है। इससे पदोन्नति की संभावना बनेगी। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने उद्यम सावधानी से चलाने की जरूरत है अन्यथा उन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता है। उन्हें इस दौरान रिस्क लेने से बचना चाहिए। पिता के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। सीने में संक्रमण से संबंधित समस्या हो सकती है, सेहत के प्रति लापरवाही न करें।
उपाय: आपको जीवन में सुख, शांति और समृद्धि के लिए रुद्राभिषेक करना चाहिए।

वृश्चिक: 23 अक्टूबर - 21 नवंबर
इस दौरान आपका जीवन रोमांच से भरा रहेगा। आनंद और प्रसन्नता से भरपूर जीवन रहेगा। यात्रा के योग हैं। हालांकि अपनी यात्रा शुरू करने से पहले आपको सारी व्यवस्था सावधानी से करनी होगी। आप इस दौरान धार्मिक कार्यों में भी हिस्सा लेंगे। छात्रों को अपने शिक्षकों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा और उन्हें अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपका रुझान आध्यात्म की तरफ हो सकता है। यदि आप कला के पेशे में हैं तो आपको धन लाभ होगा।
उपायः आपको शुक्रवार के दिन पारद शिवलिंग की पूजा करनी चाहिए।

धनु: 22 नवंबर - 21 दिसंबर
आपके और आपके परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद होंगे। आपको अपने कार्यस्थल पर हर महिला के साथ सम्मान से पेश आने की जरूरत है, नहीं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोगों को अपना काम पूरा करने के दौरान शांत रहने की जरूरत है। व्यवसायियों को अपने साझेदारों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने की आवश्यकता है। इस दौरान किसी को पैसा उधार न दें। आपको अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है अन्यथा पेट से जुड़ी कुछ समस्या हो सकती है।
उपाय: आप माथे पर हल्दी का तिलक लगाएं।

मकर राशि: 22 दिसंबर - 19 जनवरी
आपके दांपत्य जीवन में रोमांस बरकरार रहेगा। आप और आपका जीवनसाथी एक दूसरे का साथ निभाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को मुनाफ़े में बढ़त देखने को मिलेगी लेकिन उन्हें अपने निर्णय सावधानी से लेने की सलाह दी जाती है अन्यथा नुक़सान हो सकता है। पेशेवर लोगों को अपने कार्यस्थल पर अपनी भूमिकाओं को पूरा करने का अवसर मिलेगा। यदि आप सफल होना चाहते हैं तो आपको बहुत जल्द अपनी समस्याओं का समाधान खोजने की आवश्यकता है। इसके लिए आप भविष्य की प्लानिंग करें।
उपाय: आपको शुक्रवार के दिन नियमित रूप से श्री सूक्तम का पाठ करना चाहिए।

कुंभ राशि: 20 जनवरी - 18 फरवरी
आपके विरोधी इस दौरान खूब फलेंगे-फूलेंगे और कार्यक्षेत्र में आपके कुछ सहयोगी भी आपके खिलाफ साजिश रच सकते हैं। यदि आप सफल होना चाहते हैं तो इस दौरान आपको अपने काम पर पूरी तरह से ध्यान देने की जरूरत है। सेहत के मामले में आपको अतिरिक्त सतर्क रहना होगा। व्यवसायियों को तरक्की पाने के लिए कुछ बाधाओं को दूर करने की आवश्यकता है। प्रॉपर्टी के मामले में किसी भी तरह के वाद-विवाद से आपको बचने की जरूरत है। आपको नए प्रोजेक्ट शुरू करने से बचना चाहिए। अपने पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
उपाय: आपको छोटी कन्याओं के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेना चाहिए।

मीन: 19 फरवरी - 20 मार्च
आपकी रोमांटिक लाइफ आगे बढ़ेगी और आप एक-दूसरे के साथ समय बिताएंगे। आप अपने जीवन में नए विचारों से घिरे रहेंगे। इस दौरान आप कोई नया वाहन ख़रीद सकते हैं। छात्रों की पढ़ाई में रुचि बनी रहेगी और परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप इस दौरान काफी रचनात्मक रहेंगे और अपने विचारों को साझा करने के लिए तरीका भी खोज लेंगे। इस दौरान आप अपनी नौकरी में बदलाव कर सकते हैं।
उपायः आपको शुक्रवार के दिन गाय की देखभाल करनी चाहिए।

नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Tuesday, May 23, 2023, 18:30 [IST]
Desktop Bottom Promotion