Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Shukra Gochar 2023: मई महीने के अंत में इन राशियों को मिलेगा बंपर फायदा, शुक्र देव बनाएंगे मालदार
शुक्र देव ग्रहों की कैबिनेट में अहम स्थान रखते हैं। लोगों के जीवन में यह ग्रह धन-दौलत, भौतिक सुख-सुविधा सुंदरता, यौवन, प्रेम जीवन, समृद्धि आदि का कारक बनते हैं।
शुक्र देव के मेहरबान रहने पर दरिद्रता में रह रहा व्यक्ति भी ऐशो-आराम का जीवन जीता है। खुशखबरी की बात ये है कि जल्द ही शुक्र ग्रह अपनी राशि में परिवर्तन करने वाले हैं।

गौरतलब है कि 30 मई को शुक्र देव मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करने वाले हैं। शुक्र ग्रह का गोचर कई मायनों में ख़ास माना जाता है। जानते हैं 30 मई को शुक्र ग्रह के कर्क राशि में पहुंच जाने से इन जातकों की लॉटरी लगने वाली है।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र देव का राशि परिवर्तन लकी रहेगा। आपके जीवन में सुख सुविधाएं बढ़ेंगी। आप कुछ कीमती वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातक दफ्तर में खूब नाम कमाएंगे। आपके प्रमोशन के चांस भी बनते नजर आ रहे हैं। आय के साधन बढ़ने से आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। इस अवधि में आपको अपनी सेहत का ख्याल रखने की सलाह दी जाती है।
मिथुन राशि
शुक्र ग्रह आपकी ही राशि से निकलकर कर्क राशि में पहुंच रहे हैं। इस गोचर का बंपर फायदा आपको मिल सकता है। धन से जुड़ी सभी समस्याओं से आपको मुक्ति मिलेगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को भी लाभ होगा। समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा। बेरोजगार जातकों को खुशखबरी मिल सकती है। इस अवधि में घर का माहौल अनुकूल रहेगा और आप परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
कर्क राशि
शुक्र ग्रह आपकी राशि में आने के बाद आपको शुभ परिणाम भी देंगे। प्रेम जीवन में इसका असर साफ़ नजर आएगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा और आपसी समझ बेहतर होगी। ऑफिस में आपको काम करने में मजा आएगा। अनुकूल माहौल मिलने से आपका परफॉर्मेंस बेहतर होगा जिससे वरिष्ठ अधिकारी आपसे खुश रहेंगे। मानसिक रूप से शांत रहेंगे जिससे आपकी पर्सनालिटी में भी निखार आएगा।
कन्या राशि
कन्या राशि उन भगयशाली जातकों में से एक है जिन्हें शुक्र देव के राशि परिवर्तन का लाभ मिलने वाला है। इस अवधि में पैसों की आवक बढ़ेगी। आपको उन स्रोतों से भी धन प्राप्त होगा जिसके बारे में आपके कभी सोचा भी नहीं था। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको परिवार का पूरा साथ मिलेगा। विवाह के योग्य जातकों को उनका मनपसंद जीवनसाथी मिल सकता है। कामकाज के लिहाज से समय बढ़िया रहेगा। वरिष्ठों के साथ आप बेहतर तालमेल स्थापित करने में सफल रहेंगे।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
