Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
Shukra Gochar 2023: मई माह के अंत में शुक्र करेंगे राशि परिवर्तन, इन जातकों को झेलनी पड़ सकती है तंगी
शुक्र ग्रह लोगों के जीवन में धन-दौलत, भौतिक सुख-सुविधा सुंदरता, यौवन, प्रेम जीवन, समृद्धि आदि का कारक बनता है। शुक्र ग्रह जिस जातक की कुंडली में अच्छी स्थिति में होते हैं उसे जीवन में सुख-सुविधाओं और ऐशो-आराम की कोई कमी नहीं होती है।
मगर कुंडली में शुक्र की स्थिति कमजोर रहने पर कई तरह के नुकसान भी झेलने पड़ते हैं। इसकी वजह से जीवन में पैसों की किल्ल्त का सामना करना पड़ता है और बचत करना मुश्किल हो जाता है।

गौरतलब है कि मई माह की 30 तारीख को शुक्र देव मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करने वाले हैं और 7 जुलाई तक यहीं मौजूद रहेंगे। शुक्र का राशि परिवर्तन 30 मई को रात 07 बजकर 51 मिनट पर होगा। इस गोचर का नकारात्मक प्रभाव कुछ राशियों को झेलना पड़ सकता है। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि मई माह के अंत में शुक्र का कर्क राशि में प्रवेश किन जातकों के लिए अशुभ रहने वाला है।
वृषभ राशि:
शुक्र देव के कर्क राशि में प्रवेश कर जाने से आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इस अवधि में आपको सावधाव रहने की सलाह दी जाती है। करीबियों के साथ रिश्तों में दूरी आ सकती है। आर्थिक लेनदेन करते समय सतर्कता बरतें अन्यथा आपको धन हानि हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में तनातनी रह सकती है।
सिंह राशि:
शुक्र का गोचर सिंह राशि के जातकों के लिए कुछ खास नहीं रहेगा। फिजूल के खर्चे बढ़ सकते हैं और उन पर आपका नियंत्रण भी नहीं रहेगा। जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ने से आपकी आर्थक स्थिति पर असर होगा। आप आलस महसूस करेंगे जिसका [रभाव आपके काम पर होगा। आपको इस अवधि में किसी भी तरह के वाद विवाद से दूर रहने की सलाह दी जाती है। सेहत के प्रति लापरवाही न करें।
धनु राशि:
30 मई को शुक्र के गोचर के बाद धनु राशि के जातकों को सतर्क रहने की जरूरत है। पैसों को लेकर लापरवाही न करें। अपने फैसले सोच समझकर ही लें। फिजूल खर्च पर लगाम लगाकर आप स्थिति को नियंत्रित कर सकते हैं। परिवार का माहौल तनावपूर्ण रह सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में प्रतिकूल माहौल में काम करना पड़ सकता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications