Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
Shukra Gochar 2024: भोग विलास के दाता शुक्र ने 1 साल बाद किया वृषभ राशि में प्रवेश, इन जातकों की होगी मौज
Shukra Gochar 2024: धन एवं वैभव दाता तथा दैत्यों के गुरु शुक्र एक निश्चित समय के पश्चात राशि परिवर्तन कर रहे हैं। शुक्र के राशि परिवर्तन से हर राशि के जातकों के जीवन में कुछ न कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है। किसी को लाभ मिल सकता है तो किसी को हानि का सामना करना पड़ सकता है।
शुक्र हर 36 या 30 दिवस में अपनी राशि बदल देते हैं। ऐसी स्थिति में शुक्र को एक राशि में फिर से दोबारा आने के लिए लगभग एक वर्ष का समय लगता है। शुक्र देव 19 मई को सुबह 8 बजकर 51 मिनट पर राशि में परिवर्तन करते हुए वृषभ राशि में स्थापित हो गए हैं।

ऐसी अवस्था में कुछ राशि के जातकों को बहुत ही बड़ा फायदा होने की उम्मीद है। आइये इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि शुक्र देव के वृषभ राशि में प्रवेश से किन सौभाग्यशाली राशियों को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है।
Shukra Gochar 2024 Rashifal: List of Lucky Zodiac Signs in Hindi
वृषभ राशि:
वृषभ राशि के लग्न भाव शुक्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को कई महत्वपूर्ण लाभ मिलेंगे जैसे की व्यापार में बढ़ोतरी हो सकती है तथा आपके माल की बिक्री देश-विदेश में हो सकती है। जीवन में नौकरी की योग बन रहे हैं। साथ ही साथ यदि किसी दफ़्तर में कार्य कर रहे हैं तो आपका मान सम्मान बढ़ सकता है और वेतनमान में बढ़ोतरी होने के अवसर आ सकते हैं। इसके साथ ही नए वाहन का योग भी बन रहा है। अगर आपने किसी मछली पालन या पशु पालन के लिए प्रस्ताव दिया है तो बहुत ही जल्द वह प्रस्ताव पारित हो सकता है और आपको बहुत ही बड़ा रकम सब्सिडी के रूप में देखने मिल सकती है। नए लोगों से मेल मिलाप बढ़ सकता है तथा आप किसी ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए भी जा सकते हैं। कारोबार तथा व्यापारिक दृष्टिकोण से नए प्रोजेक्ट साइन हो सकते हैं।
कर्क राशि:
कर्क राशि में एकादश भाव के रुप में परिवर्तन हो रहा है। इस स्थिति में शुक्र राशि के कारण कर्क राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकते हैं। पारिवारिक माहौल में मधुरता बनी रहेगी तथा एक साथ लंबी यात्रा में कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में संतान की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप ठेकेदार हैं तो आपको नई बिल्डिंग की कॉन्ट्रैक्ट जल्द ही मिल सकता है तथा रेत, बालू जैसे सप्लायर वाहन का योग भी बन रहा है। लंबे समय से बनी चिंताएँ दूर हो सकती है। यदि आप किसी त्वचा संबंधित बीमारी से पीड़ित हैं तो उसके भी जड़ से ख़त्म होने की उम्मीद रहेगी। परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आ सकता है तथा प्रोफेसर या अध्यापक बनने का योग भी बन रहा है। धन के अपार भंडार की प्राप्ति हो सकती है। किसी ने किसी क्षेत्र में आपको सम्मान जरूर मिल सकता है। अगर आप गाँव के मुख्य प्रतिनिधि के रूप में कार्य कर रहे हैं तो आपका कार्य क्षेत्र बहुत ही संपन्न हो सकता है।
वृश्चिक राशि:
वृश्चिक राशि में शुक्र सप्तम भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में वृश्चिक राशि के जातकों को बहुत ही लाभ मिल सकते हैं जैसे की किसी भी निजी क्षेत्र या सरकारी क्षेत्र में आप नौकरी कर रहे हैं तो आपको पदोन्नति जरूर मिल सकती है। इसके साथ-साथ आपका वेतन मान दोगुना होने की उम्मीद रहेगी। अगर आप जीवन में लगातार असफल हो रहे हैं तो इस समय सफल होने के लिए बेहतरीन अवसर प्राप्त हो सकते हैं। पारिवारिक माहौल बहुत मधुर बना रहेगा। अगर आप अपने साथी के साथ जीवन बिताने का फ़ैसला कर रहे हैं तो इसके लिए भी सुयोग बनने की उम्मीद रहेगी। व्यापार के क्षेत्र में दोगुनी बढ़ोतरी हो सकती है तथा गाड़ी खरीदने का भी योग बन रहा है। आपको मांगलिक कार्य में हिस्सा लेने का सौभाग्य प्राप्त हो सकता है तथा बड़े-बड़े इवेंट में शामिल हो सकते हैं। ऐसा करने से आपकी मनोदशा में तनाव की स्थिति भी दूर होगी तथा सुखद माहौल बना रहेगा। वृश्चिक राशि के जातकों को देश-विदेश में यात्रा करने के लिए अवसर मिल सकते है। कारोबार या व्यापार के क्षेत्र में नए-नए आय के स्रोत मिल सकते हैं तथा कृषक वर्ग को कर्ज माफी जैसे विशेष लाभ मिल सकते हैं। शुक्र ग्रह के गोचर से वृश्चिक राशि के जातकों को अपार धन संपदा की प्राप्ति हो सकती है तथा पारिवारिक माहौल और दोस्त भाईचारा बहुत ही सुंदर रूप से बने रहने की संभावना रहेगी।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
