Shukra Gochar April 2023: शुक्र करने जा रहा है मेष राशि में प्रवेश, फर्श से अर्श पर पहुंच जाएंगी ये राशियां

शुक्र ग्रह ज्योतिष में सुंदर ग्रह के रूप में जाना जाता है और जीवन में सभी भौतिकवादी सुखों का कारक माना जाता है। यह दो राशियों वृष और तुला पर शासन करता है। यह व्यक्ति के जीवन में सुंदरता, सुख व खुशी का प्रतिनिधित्व करता है। वहीं कुंडली में शुक्र का गलत स्थान जातक को नकारात्मक परिणाम दे सकता है। इससे धन हानि, कानूनी समस्याएं आदि झेलने पड़ सकते हैं।

शुक्र ग्रह 6 अप्रैल 2023 को सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर वृषभ राशि में गोचर करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। यह 2 मई 2023 तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। आइए देखें कि शुक्र का यह गोचर 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा और चुनौतियों से पार पाने के लिए क्या उपाय किये जा सकते हैं।

Shukra Gochar: Venus Transit In Taurus On 6 April 2023 Effects And Remedies On Zodiac Signs In Hindi

मेष: 21 मार्च - 19 अप्रैल

आर्थिक लाभ के लिए यह चरण अच्छा रहेगा। इस दौरान आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। आप इस अवधि में पैसे बचा सकते हैं। वहीं जो लोग व्यवसाय से जुड़े हैं उन्हें लाभ कमाने का मौका मिलेगा। यात्रा का योग बन रहा है। इस राशि के जो दंपत्ति गर्भधारण करने की योजना बना रहे हैं उन्हें अच्छे परिणाम मिलेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी और आप अपने रिश्ते को आगे भी ले जा सकते हैं। इस दौरान आप जो भी निर्णय लेंगे उसका सकारात्मक परिणाम मिलेगा।

उपाय- आप रोजाना 24 बार "ॐ भार्गवाय नम:" मंत्र का जाप करें।

वृषभ: 20 अप्रैल - 20 मई

इस राशि के जातकों को कर्ज और कानूनी समस्याओं से गुजरना पड़ सकता है। इस दौरान आपके लिए नए करियर और अवसर आएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है इसलिए साझेदारी में व्यवसाय करने से बचें। पैसे उधार लेने की नौबत आ सकती है। पेशेवर और व्यक्तिगत रूप से आप अपनी सभी प्रतिबद्धताओं को पूरा करेंगे। इस दौरान आप ज्यादा पैसे नहीं बचा पाएंगे। इस राशि के जो लोग रिलेशनशिप में हैं वे अपने रिश्ते का आनंद उठा पाएंगे। हालांकि विवाह के आयोजन में विलंब हो सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको छोटा मोटा कोई इंफेक्शन हो सकता है।

उपाय- आप शुक्रवार के दिन श्री लक्ष्मी नारायण के निमित्त यज्ञ-हवन कर सकते हैं।

मिथुन: 21 मई - 20 जून

इस दौरान आप अपने बच्चों के भविष्य को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं। यात्रा के योग बन रहे हैं। आध्यात्मिक मामलों की ओर भी आपका रुझान बढ़ने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को अपने करियर में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने काम के अनुरूप पहचान नहीं मिल पायेगा। आपके पास पैसा कमाने का अच्छा मौका रहेगा। कुछ मुद्दों पर काबू पाने के बाद आपका प्रेम जीवन उत्तम रहेगा। आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। इस दौरान आप कर्ज भी ले सकते हैं।

उपाय- आप प्रतिदिन विष्णु सहस्रनाम का जाप कर सकते हैं।

कर्क: 21 जून - 22 जुलाई

इस अवधि में आपकी मनोकामनाएं पूरी होंगी। आपके परिवार में कुछ शुभ अवसर आएंगे। इस दौरान आप नया घर ख़रीद सकते हैं। आपको नौकरी के नए अवसर मिलेंगे। नौकरीपेश जातक दफ्तर में अच्छा करेंगे और अपनी कड़ी मेहनत के लिए पहचान भी हासिल करेंगे। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा, हालांकि छोटी-मोटी दिक्कतें हो सकती हैं। प्रेम जीवन आपका ठीक रहेगा। आप अपने पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव में वृद्धि महसूस करेंगे।

उपाय- आप प्रतिदिन दुर्गा चालीसा का पाठ जरूर करें।

सिंह: 23 जुलाई - 22 अगस्त

करियर की बात करें तो आपको अपने वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। पेशेवर तौर पर आपकी तरक्की होगी। प्रमोशन और इंक्रीमेंट के भी योग हैं। घर का माहौल उत्तम रहेगा और भाई-बहन आपका सहयोग करेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यवसायी इस दौरान लाभ कमाएंगे। आपका प्रेम जीवन उत्तम रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे।

उपाय- आप प्रतिदिन आदित्य हृदयम संस्कृत पाठ का जाप करें।

कन्या: 23 अगस्त - 22 सितंबर

इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और धन कमाने का अच्छा मौका भी प्राप्त होगा। इस गोचर के दौरान आपको अपने पिता का सहयोग मिलेगा। व्यवसायी इस दौरान अच्छा मुनाफा कमाएंगे। आप निवेश भी कर सकते हैं। आपका स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। साथ ही उचित संचार के माध्यम से आप अपने भाई-बहनों के साथ भी अच्छे संबंध बनाए रखने में सफल रहेंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं।

उपाय- शुक्रवार के दिन आप शुक्र देव का आशीर्वाद पाने के लिए यज्ञ-हवन कर सकते हैं।

तुला: 23 सितंबर - 22 अक्टूबर

इस दौरान आपको कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको अचानक कोई धन लाभ हो सकता है। कार्यस्थल पर कड़ी मेहनत के बावजूद पहचान हासिल करने में आपको कठिनाई हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को इस अवधि में निवेश करने पर नुकसान झेलना पड़ सकता है। प्रेम जीवन में लगातार कहासुनी के कारण आप अपने साथी के साथ दूरी महसूस करेंगे। रिश्ते में खुशी और शांति के लिए आप दोनों को समझौता करना होगा।

उपाय- आप शुक्रवार के दिन लक्ष्मी पूजा करें, स्थिति में सुधार आएगा।

वृश्चिक: 23 अक्टूबर - 21 नवंबर

इस दौरान भाग्य का साथ कुछ कम मिलेगा। कार्यस्थल पर आपको अपने सहकर्मियों और वरिष्ठों के साथ तालमेल बनाये रखने में परेशानी हो सकती है। इस बात की संभावना है कि आप दफ्तर में कुछ गलतियां कर सकते हैं। यदि आप यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो आपको धन हानि होने की संभावना है। प्रेम जीवन की बात करें तो जीवनसाथी से मनचाहा सहयोग नहीं मिल पायेगा। स्वास्थ्य संबंधी कुछ समस्याओं के कारण आपको अपने जीवनसाथी का अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है।

उपाय- आप प्राचीन ग्रंथ श्री सूक्तम का नित्य जाप कर सकते हैं।

धनु: 22 नवंबर - 21 दिसंबर

इस अवधि में आपको कई तरह के उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। कानूनी मुद्दों से सामना हो सकता है। नौकरीपेशा जातक इस दौरान अपनी नौकरी बदल सकते हैं। काम का दबाव रहेगा और आय कम होने के कारण आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। नए अवसरों का पीछा करते हुए व्यापारियों को सावधान रहने की जरूरत है। आप गलत फैसले ले सकते हैं और काफी धन हानि हो सकती है। आपको कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। आपके और आपके पार्टनर के बीच कानूनी मसले हो सकते हैं।

उपाय- आप बृहस्पतिवार के दिन हवन-यज्ञ करें।

मकर राशि: 22 दिसंबर - 19 जनवरी

इस दौरान आपको खूब धन लाभ होगा। करियर के लिहाज से आपको सफलता मिलेगी और विदेश जाने के भी योग बनने की संभावना है। व्यवसायी नई परियोजनाओं में निवेश कर पाएंगे और उन्हें मुनाफा भी मिलेगा। इस राशि के सिंगल जातकों को अपना जीवनसाथी मिल सकता है। जो लोग पहले से ही शादीशुदा हैं, वे आनंदमय दाम्पत्य जीवन का अनुभव कर सकते हैं। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा।

उपाय- आप शनिवार के दिन शनि ग्रह को शांत करने के लिए यज्ञ-हवन कर सकते हैं।

कुंभ राशि: 20 जनवरी - 18 फरवरी

आपको ऐश्वर्य की प्राप्ति हो सकती है। करियर के मोर्चे पर नई नौकरी के अवसर मिलेंगे। करियर के लिहाज से आपका भाग्य आपका साथ देगा। आपको नई व्यापारिक साझेदारियां विकसित करने की आवश्यकता है, यह आपके लिए लाभदायक साबित होगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ आपके संबंधों में मधुरता आएगी। इस दौरान आपको पैसे बचाने की जरूरत है। स्वास्थ्य संबंधी कोई बड़ी समस्या नहीं होगी।

उपाय- आप 'नारायणीयम' का प्रतिदिन जाप कर सकते हैं।

मीन: 19 फरवरी - 20 मार्च

यह गोचर आपके करियर के लिए भाग्यशाली रहेगा। लापरवाही के कारण आपसे कुछ गलतियां हो सकती हैं। आप नौकरी में बदलाव की तलाश भी कर सकते हैं। पैसों की बात करें तो धन लाभ के योग हैं और आपको अधिक बचत करने का मौका मिलेगा। हालांकि लापरवाही के कारण आपको धन हानि हो सकती है। आपका स्वास्थ्य प्रभावित होगा। इस दौरान आपको पाचन संबंधी कुछ समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। यात्रा के योग बन रहे हैं। आप इस दौरान आध्यात्मिक यात्रा का विकल्प चुन सकते हैं।

उपाय- आप शुक्रवार के दिन लक्ष्मी कुबेर का पूजन कर सकते हैं।

नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Tuesday, April 4, 2023, 16:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion