Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Shukra Uday 2023: शुक्र उदय होने से इन 3 राशियों के जीवन में भी आएगा उजाला, भाग्य पक्ष रहेगा मजबूत
Shukra Uday 2023 in Kark: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को बहुत ही मुख्य ग्रह माना गया है। शुक्र की स्थिति में होने वाला छोटा सा भी परिवर्तन लोगों के जीवन पर भारी प्रभाव डालता है।
शुक्र देव भौतिक सुख, सुविधा, धन, ऐश्वर्य, वैभव, प्रेम, सौभाग्य आदि का कारक माना जाता है। जिन जातकों की कुंडली में शुक्र देव की स्थिति मजबूत होती है, उन्हें जीवन में सुख सुविधा की कमी नहीं रहती है।

गौरतलब है कि शुक्र ग्रह 3 अगस्त को कर्क राशि में अस्त हुए थे। अब वो 19 अगस्त को इसी राशि में उदित होने वाले हैं। जानते हैं शुक्र देव का कर्क राशि में उदय अवस्था में आ जाने से किन तीन राशियों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा।
मिथुन राशि
शुक्र देव के उदित अवस्था में आ जाने से मिथुन राशि के जातकों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। इस अवधि में आपको धन से जुडी कोई समस्या नहीं होगी। साथ ही आय के नए साधन मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। घर परिवार का माहौल अनुकूल रहेगा। जीवन में सुख-शान्ति बनी रहेगी। आपके अटके हुए काम भी इस अवधि में बन पड़ेंगे।
तुला राशि
19 अगस्त को शुक्र देव के उदय हो जाने से तुला राशि के जातकों को सकारात्मक परिणाम मिलेगा। आपको अचानक ऐसे स्रोतों से पैसा मिल सकता है जिसके बारे में आपने कभी सोचा भी नहीं था। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अनुकूल परिणाम प्राप्त होगा। इस राशि के व्यापारी भी लाभ कमाएंगे। जीवन में आ रही कठिनाईयों को आप सहजता से पार कर लेंगे।
धनु राशि
शुक्र की उदित अवस्था धनु राशि के जातकों के लिए शुभ व सकारात्मक परिणाम लेकर आएगी। आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने की उम्मीद है। इस राशि के विद्यार्थियों को उनकी मेहनत का उचित फल प्राप्त होगा। दफ्तर में वरिष्ठ आपके काम से प्रभावित नजर आएंगे। कामकाज में आ रही अड़चनें भी दूर होंगी। हालांकि इस दौरान आपको किसी भी तरह के विवाद से बचकर रहने की सलाह दी जाती है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
