Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
Shukra Vakri 2023: सिंह राशि में शुक्र देव हुए वक्री, अब इन 3 राशियों की बढ़ेगी मुसीबतें
Shukra Vakri 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र देव को सुख-समृद्धि, वैभव, विलासिता, रोमांस, भौतिक सुख सुविधा का कारक माना जाता है। कुंडली में शुक्र के मजबूत रहने से इन सभी चीजों की कमी नहीं रहती है।
ग्रहों की चाल तथा उनके राशि परिवर्तन का सीधा प्रभाव लोगों के जीवन में सकारात्मक या नकारात्मक रूप से देखने को मिलता है। गौरतलब है कि शुक्र देव 23 जुलाई को सिंह राशि में वक्री हो चुके हैं। आइये इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि सिंह राशि में शुक्र देव के वक्री होने से किन तीन राशियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

मेष राशि:
सिंह राशि में शुक्र देव की वक्री चाल मेष राशि की परेशानी बढ़ा सकती है। इस अवधि में आपको धन से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आपको पैसे उधार लेने की जरूरत भी पड़ सकती है। इस राशि के व्यापारियों को घाटा हो सकता है। दांपत्य जीवन में कलह रह सकती है।
कर्क राशि:
कर्क राशि के जातकों को शुक्र की वक्री चाल से परेशानी हो सकती है। वैवाहिक जीवन में उथल पुथल बढ़ सकती है। व्यापार में नुकसान होने से आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। दफ्तर में मेहनत के अनुरूप नतीजे न मिलने से मन उदास रहेगा। मानसिक रूप से भी आप दबाव महसूस कर सकते हैं।
कन्या राशि
शुक्र की उलटी चाल का नकारात्मक असर कन्या राशि के जीवन पर भी नजर आ सकता है। इस अवधि में आप अपनी सेहत को लेकर लापरवाही न करें अन्यथा स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं। पूर्व में किये किसी निवेश से नुकसान उठाना पड़ सकता है। वहीं इस अवधि में आप किसी भी तरह के निवेश से बचें। आपको धन से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आप किसी भी तरह के विवाद से बच कर रहें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
