Latest Updates
-
छठी मैया और सूर्य देव की पूजा क्यों की जाती है? जानें छठ महापर्व से जुड़ी पौराणिक कथाएं -
छठ महापर्व 2026: छठी मैया को अति प्रिय है पारंपरिक कसार प्रसाद, जानें बनाने की आसान रेसिपी -
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश
Shukra Vakri 2023: शुक्र की वक्री चाल से ये 3 राशियां होंगी मालामाल, देखें क्या आपका भी है इस लिस्ट में नाम
Shukra Vakri 2023: ग्रहों की दुनिया में शुक्र देव का बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। यह जीवन में धन, वैभव, समृद्धि, विलासिता आदि का कारक माना जाता है।
ग्रहों की सीधी अथवा उल्टी चाल और उनका एक राशि से दूसरी राशि में परिवर्तन करना, सभी 12 राशियों के जीवन पर प्रभाव डालती है। गौरतलब है कि शुक्र देव फिलहाल उल्टी चाल से चल रहे हैं।

शुक्र ग्रह 23 जुलाई को सिंह राशि में वक्री हो चुके हैं। आइये जानते हैं शुक्र देव की वक्री चाल से किन तीन राशियों को सबसे अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है।
वृषभ राशि:
शुक्र ग्रह के वक्री होने से वृषभ राशि के जातकों को लाभ मिलने की उम्मीद है। इस अवधि में आप वाहन या जमीन में निवेश कर सकते हैं। इस अवधि में आपको दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आप किसी पुराने मित्र से भी मिल सकते हैं। परिवार का माहौल काफी सुखद रहेगा। आप उनके साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।
मिथुन राशि:
मिथुन राशि के जातकों को शुक्र ग्रह की उल्टी चाल से फायदा होने की उम्मीद है। आपके लिए शुक्र की वक्री गति सौभाग्य लेकर आ सकता है। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का योग बन रहा है, जहां आप अपने परिवार के साथ जा सकते हैं। पैसों को लेकर कोई समस्या नहीं होगी। आपकी आर्थिक स्थिति इस दौरान काफी मजबूत रहेगी। मानसिक रूप से आप सुकून का अनुभव करेंगे।
धनु राशि:
धनु राशि के लोग भी इस लिस्ट में शामिल हैं, जिन्हें शुक्र की वक्री अवस्था से लाभ प्राप्त होगा। इस अवधि में आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। करियर के लिहाज से ये समय आपके लिए काफी महत्वपूर्ण रहेगा। आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
