Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Friday Ke Upay: माता लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए शुक्रवार को करें ये एक काम
Friday Ke Upay: सप्ताह के सभी दिन किसी न किसी देवी और देवता को समर्पित हैं। जिस तरह से सोमवार का दिन भगवान शिव और मंगलवार का दिन हनुमान जी का माना जाता है, ठीक इसी तरह देवी लक्ष्मी की कृपा पाने के लिहाज से शुक्रवार का दिन उत्तम माना गया है।
माता लक्ष्मी को धन-संपत्ति, सुख-संपदा और वैभव की देवी कहा जाता है। भगवान श्री हरि विष्णु की पत्नी माता नारायणी जिस पर प्रसन्न हो जाती हैं, उसका जीवन मान-सम्मान और ऐश्वर्य से भर जाता है। आइए जानते हैं माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के कुछ उपायों के बारे में जिन्हें शुक्रवार को करके विशेष फल की प्राप्ति की जा सकती है।

1. यदि पैसों की आवक में बाधा आ रही है तो शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी के सामने बैठकर कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। अपने माथे पर केसर का तिलक लगाकर ही घर से बाहर जाएं। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से सोया भाग्य जाग जाता है।
2. शुक्रवार के दिन सुबह स्नान कर सफेद या गुलाबी वस्त्र धारण करें। इसके बाद श्रीयंत्र व माँ लक्ष्मी के चित्र के सामने खड़े होकर श्री सूक्त का पाठ करें, इससे मनचाहे फल की प्राप्ति होती है। जीवन में कल्याण होगा।
3. शुक्रवार का दिन धन और ऐश्वर्य की देवी लक्ष्मी जी को समर्पित है। इस दिन व्रत रखने और विधि पूर्वक पूजा करने से सारी इच्छाएं पूरी होती हैं।
4. घर में बड़े-बुजुर्गों, महिलाओं का सदा सम्मान करने से माँ लक्ष्मी उस परिवार से प्रसन्न रहती हैं और उस घर में सुख-समृद्धि की वृद्धि होती है।
5. जब भी घर से किसी भी खास काम से निकलें, तो निकलने से पहले थोड़ा मीठा दही खाकर निकलें, इससे माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
6. घर के मुख्य द्वार पर दोनों ओर कुमकुम और हल्दी से स्वास्तिक बनाएं, ये आपके घर में धन वर्षा के मार्ग खोलने में मदद करेगा।
7. अगर आपके काम में अवरोध आ रहा है, तो शुक्रवार के दिन काली चींटियों को चीनी डालें।
8. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्रवार, के दिन सुबह गाय को रोटी के साथ गुड़ मिलाकर खिलाएं, इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आप पर उनकी कृपा हमेशा बनी रहेगी।
9. आप शुक्रवार को माँ लक्ष्मी को खीर, हलवा, नारियल, गन्ना, मखाना, अनार, बताशा, मिश्री, पान और सफेद रंग की मिठाई का भोग लगा सकते हैं।
10. शुक्रवार के दिन गरीबों को सफेद चीज़ों जैसे चावल, दूध, शक्कर, सफेद कपड़े आदि का दान करें, इससे लक्ष्मी जी बहुत प्रसन्न होती हैं और धन की वर्षा करती हैं।
11. शुक्रवार के दिन पीले कपड़े में पांच कौड़ी और एक चांदी का सिक्का बांधकर तिजोरी में रखनी चाहिए, इससे धन का आगमन होने लगेगा साथ ही पुराने कर्जों से जल्द छुटकारा मिलता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications