Latest Updates
-
छठी मैया और सूर्य देव की पूजा क्यों की जाती है? जानें छठ महापर्व से जुड़ी पौराणिक कथाएं -
छठ महापर्व 2026: छठी मैया को अति प्रिय है पारंपरिक कसार प्रसाद, जानें बनाने की आसान रेसिपी -
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश
Shukrawar Ke Upay: लाखों कमाने के बाद भी छाई है कंगाली! करें ये 5 उपाय मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न
Shukrawar Ke Upay: हिंदू धर्म में सप्ताह के हर दिन का खास महत्व होता है। शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी और मां संतोषी को समर्पित होता है। कई लोग ऐसे होंगे जो लाखों कमाते हैं या यूं कहें कि उनकी कमाई बहुत अच्छी है लेकिन हालात वही गरीबी वाले। अच्छा पैसा कमाने के बाद भी जेब खाली रहती है, घर में हमेशा कंगाली का माहौल बना रहता है और लक्ष्मीजी का ठहराव नहीं है। इसका सीधा मतलब है कि आपका शुक्र ग्रह सही नहीं है। इस स्थिति में माना जाता है कि मां लक्ष्मी रुष्ट हो गई हैं।
ऐसे में उनकी कृपा पाने के लिए कुछ उपाय किए जा सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी और शुक्र देव की विशेष पूजा का दिन होता है। इस दिन कुछ खास उपाय करने से धन-संपत्ति की कमी दूर होती है, सुख-समृद्धि बढ़ती है और घर में सकारात्मकता आती है। आइए जानते हैं ऐसे 7 खास टोटके जिन्हें शुक्रवार को करने से नोटो से भर जाएगी तिजोरी और आप हो जाएंगे मालामाल।
1. मां लक्ष्मी की आराधना करें
शुक्रवार के दिन प्रातःकाल स्नान कर लाल या गुलाबी वस्त्र पहनकर मां लक्ष्मी की प्रतिमा या चित्र के सामने दीपक और अगरबत्ती जलाएं। कमलगट्टे से मां लक्ष्मी का पूजन करने पर विशेष कृपा मिलती है।

2. कन्याओं को भोजन कराएं
शुक्रवार को 7 छोटी कन्याओं को घर बुलाकर भोजन कराएं और उन्हें दक्षिणा व उपहार दें। माना जाता है कि इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर घर में स्थायी निवास करती हैं।
3. सफेद वस्त्र और चावल का दान
इस दिन गरीब या जरूरतमंद को सफेद कपड़े, मिठाई, चावल या शक्कर का दान करने से शुक्र ग्रह बलवान होता है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
4. दक्षिणावर्ती शंख में जल चढ़ाएं
शुक्रवार के दिन दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान विष्णु पर चढ़ाएं। यह उपाय घर में सुख-समृद्धि और धनवृद्धि लाने वाला माना जाता है।
5. गुलाबी फूल अर्पित करें
मां लक्ष्मी को गुलाबी कमल अथवा गुलाब के फूल अर्पित करने से धन-संपत्ति की वृद्धि होती है और घर-परिवार में कभी आर्थिक तंगी नहीं रहती।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
