Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
Somwar Ke Upay: सोमवार को शिवलिंग पर अर्पित करें ये चीजें, कर्ज से मिलेगी मुक्ति, शत्रुओं का होगा नाश
Somwar Ke Upay: सोमवार का दिन भोलेनाथ की पूजा करने का विशेष दिन माना गया है। माना जाता है कि भोले बाबा को प्रसन्न करना सबसे आसान है बस पूजा-आराधना सच्चे मन से और विधि-विधान से करें। अगर किसी के जीवन में कर्ज का बोझ बना हुआ है, विरोधी बढ़ रहे हैं या मन में शत्रुओं का साया पसरा है, तो सोमवार के दिन शिवलिंग पूजन करके 'सोमवार व्रत' रखकर इन तकलीफों से राहत पाई जा सकती है।
आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि वो कौन सी चीजें हैं जिन्हें शिवलिंग पर चढ़ाने से कर्ज से मुक्ति मिलती है और शत्रुओं का नाश होता है।
शनि की दशा को दूर करने के लिए करें ये काम
अगर किसी पर शनि की दशा चल रही हो और बनते काम बिगड़ रहे हों तो सोमवार के दिन शिवलिंग काली उड़द चढ़ाएं। ऐसा करने से शनि की दशा दूर होगी। इसके अलावा हरी मूंग की दाल चढ़ाने से मनोकामना की पूर्ति होगी।

शत्रुओं का नाश करने के लिए
अगर आपके शत्रुओं की संख्या बहुत अधिक बढ़ गई है तो सोमवार के दिन गंगाजल में दूध, दही, घी, शहद और चावल मिलाकर पंचामृत तैयार करें। अब इस पंचामृत से शिवलिंग का अभिषेक कर अपनी समृद्धि की कामना करें और शत्रु विनाश की कामना करें।
कर्ज से मुक्ति के लिए
बहुत अधिक कर्ज हो गया है जिसकी चिंता में रातों की नींद भी उड़ गई है तो भोले बाबा की शरण में जाएं। सोमवार के दिन कर्ज से मुक्ति पाने के लिए शिवलिंग पर लाल मसूर की दाल अर्पित करें और सरसों के तेल से अभिषेक करें। ऐसा करने से कर्ज से बहुत जल्दी मुक्ति मिल जाती है।

सोमवार व्रत विधि
सोमवार को सूर्योदय से पहले उठकर स्वच्छ स्नान करें।
जलाभिषेक और पंचामृत अभिषेक के बाद बेलपत्र और अन्य सामग्री अर्पित करें।
"ॐ नमः शिवाय" 108 बार जप-कीर्तन करें। हर जाप के साथ ऋण मुक्ति और शत्रु विनाश का संकल्प करें।
पूरा दिन हल्का फलाहार या निर्जला व्रत रखें।
सोमवार शाम को व्रत खोलने पर दान-पुण्य करें। विशेषकर जरूरतमंदों को अन्न, कपड़े या चावल दान में दें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications