Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
क्या है CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके के भविष्य में, पंडित सुमित आचार्य ने खोली कुंडली
Cockroach Janta Party: देश के राजनीतिक इतिहास में कई अजीबो-गरीब राजनीतिक दलों का उदय हुआ है, लेकिन सोशल मीडिया के दौर में अचानक सामने आई 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) ने इन दिनों सियासी गलियारों से लेकर इंटरनेट की दुनिया तक भारी खलबली मचा रखी है। बिना किसी दफ्तर, झंडे या चुनाव चिह्न के महज 5 दिनों में 56 लाख फॉलोअर्स और 1 लाख से अधिक सदस्य बनाने वाली इस वर्चुअल पार्टी पर सरकार का एक्शन तो हो ही चुका है, लेकिन अब इस पर एक बहुत बड़ी ज्योतिषीय भविष्यवाणी सामने आई है। मशहूर ज्योतिषाचार्य सुमित आचार्य ने पार्टी की कुंडली बनाई और बताया कि CJP पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके के भविष्य में क्या है और कैसा रहेगा पार्टी का भविष्य...

कब हुआ पार्टी का जन्म?
ज्योतिषाचार्य सुमित आचार्य के अनुसार, इस पार्टी के गठन के समय और तारीख के आधार पर इसकी जो कुंडली तैयार की है, उसने सबके होश उड़ा दिए हैं। सुमित आचार्य ने कहा है कि है इस अजीबोगरीब पार्टी का फेम बहुत ही क्षणिक है और इसके 30 वर्षीय फाउंडर अभिजीत दीपके को हो सकता है कि जेल भी जाना पड़े। बता दें कि इस पार्टी का जन्म 16 मई 2026 की रात 11 बजकर 37 मिनट पर नई दिल्ली में हुआ था। इस समय चक्र के आधार पर जब पार्टी की कुंडली बनाई गई, तो कई बेहद चौंकाने वाले ग्रह गोचर और योग सामने आए।
क्या कहती है कॉकरोच जनता पार्टी की कुंडली: सुमित आचार्य का विश्लेषण
सुमित आचार्य ने पार्टी के जन्म की तारीख और समय के आधार पर कॉकरोच जनता पार्टी की जो कुंडली बनाई है उसके अनुसार जो निर्णय सामने आया है उसके बारे में प्वाइंट में नीचे बताया गया है।
लग्न में केतु और सप्तम में राहु
सुमित आचार्य का कहना है कि कुंडली के लग्न भाव में केतु विराजमान है, जो यह दर्शाता है कि यह पार्टी लंबे समय तक टिकने वाली नहीं है। इसके विपरीत, सप्तम भाव का राहु 10वें घर पर दृष्टि डाल रहा है। ज्योतिष में कहा जाता है कि 'राहु 10 में, तो दुनिया बस में'। यही कारण है कि राहु के प्रभाव से इस पार्टी को सोशल मीडिया पर इतनी अकल्पनीय और तीव्र लोकप्रियता मिली।
शनि-राहु की मित्रता और बदनामी के योग
आचार्य ने चेतावनी देते हुए कहा कि राहु के साथ शनि की यह स्थिति लंबे समय के लिए ठीक नहीं है। इस पार्टी को जितनी तेजी से प्रसिद्धि मिली है, उतनी ही तेजी से यह डाउन भी हो जाएगी। आने वाले समय में इस पार्टी की भारी बदनामी होने के प्रबल योग कुंडली में दिखाई दे रहे हैं।
फाउंडर अभिजीत दीपके को जाना पड़ सकता है जेल!
कुंडली का सबसे डराने वाला विश्लेषण इसके फाउंडर को लेकर है। सुमित आचार्य दबी जुबान में कहा है कि कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य सूत्रधार अभिजीत दीपके के ग्रह-नक्षत्र बेहद खराब स्थिति में जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बृहस्पति बनाता है पापी। सुमित आचार्य महाराज के मुताबिक, इस कुंडली में बृहस्पति (गुरु) मिथुन राशि में बैठा हुआ है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, मिथुन राशि का बृहस्पति व्यक्ति की मति को भ्रमित करता है और उसे गलत रास्तों पर ले जाता है। ऐसे लोग केवल आर्थिक लाभ के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। कुंडली के अनुसार, पार्टी धर्म और संस्कृति के विरुद्ध काम करेगी। इसी नकारात्मक ग्रह दशा के कारण फाउंडर अभिजीत दीपके को बहुत बड़ा कानूनी खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।
पाकिस्तान कनेक्शन का दावा और देशव्यापी विरोध की अपील
बात सिर्फ जेल जाने या अकाउंट बैन होने तक ही सीमित नहीं है, सुमित आचार्य ने इस पार्टी के पीछे एक गंभीर अंतरराष्ट्रीय साजिश की आशंका भी जताई है। कुंडली के ग्रहों की स्थिति का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि इस पार्टी के तार कहीं न कहीं सीमा पार यानी पाकिस्तान से जुड़े हो सकते हैं। सुमित आचार्य ने जनता को आगाह करते हुए कहा कि यदि इस तरह की अदृश्य और संदिग्ध विचारधारा वाली पार्टियों को देश में पनपने दिया गया, तो ये कॉकरोच की तरह ही समाज में वैचारिक बीमारी फैलाएंगी, जिससे देश की अखंडता को भारी नुकसान हो सकता है। उन्होंने लोगों से तुरंत इस पार्टी का पूर्ण रूप से बॉयकॉट करने और देश को इस संकट से बचाने की अपील की है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।
इस पार्टी के संस्थापक 30 वर्षीय अभिजीत दीपके हैं। सोशल मीडिया पर पार्टी के उभरने के बाद से ही वे लगातार चर्चा में बने हुए हैं।
ज्योतिषाचार्य के अनुसार, पार्टी की कुंडली के सप्तम भाव में राहु बैठा है जो 10वें घर पर दृष्टि डाल रहा है। ज्योतिष में 'राहु 10 में, दुनिया बस में' की कहावत के कारण इसे सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से फेम मिला, लेकिन शनि-राहु की युति के कारण यह बदनामी में बदल जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
