Latest Updates
-
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण, प्रकार और बचाव के उपाय -
CJP के बाद किसने शुरू की E20 जनता पार्टी? सोशल मीडिया पर जुड़े लाखों फॉलोअर्स, जानें क्या है मांग -
कौन हैं Indian Idol 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक? कैंसर मरीजों को देती थीं थेरेपी, अब है ये सपना -
Bank Holidays August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
APJ Abdul Kalam Death Anniversary: सपनों को पूरा करने का हौसला देते हैं डॉ. कलाम के ये 10 प्रेरणादायक विचार -
Jaya Parvati Vrat Katha: जया पार्वती व्रत में जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद
Meen Sankranti 2024 Rashifal: सूर्य के गोचर से इन तीन राशियों का बढ़ेगा मान-सम्मान, मिलेगा आर्थिक लाभ
Meen Sankranti 2024 Rashifal: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य देव को व्यक्ति के जीवन में मान सम्मान, प्रतिष्ठा, आत्मविश्वास, सरकारी नौकरी, पिता का कारक माना जाता है। यही वजह है कि सूर्य देव को ग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्य देव एक निश्चित अवधि के बाद एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं और इस क्रिया को संक्रांति कहा जाता है। 14 मार्च 2024 को मीन संक्रांति है। इस दिन सूर्य ग्रह कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश कर रहे हैं।
सूर्य की राशि में परिवर्तन सभी जातकों के जीवन को किसी न किसी रूप में प्रभावित करता है। फिलहाल इस लेख के माध्यम से जानते हैं सूर्य के मीन राशि में पहुंचने से किन राशियों को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है।

कन्या राशि:
कन्या राशि के जातकों को सूर्य गोचर से बहुत ही महत्वपूर्ण लाभ मिलेगा। कन्या राशि के जातकों का स्वामी बुध है। सूर्य देव के साथ बुध की खास मित्रता है। आपकी किस्मत में बदलाव की स्थिति मजबूत हो रही है। करियर संबंधी लाभ तथा पारिवारिक माहौल में खुशहाली बढ़ेगी। व्यापारिक जीवन में लाभ मिलेगा। कार्य स्थल में मान प्रतिष्ठा में इजाफा होगा। दोस्तों के साथ तालमेल बनेगा और एक बेहतरीन डेस्टिनेशन में खुशनुमा माहौल में सफर करेंगे। आपकी यह यात्रा सफल होगी।
मिथुन राशि:
मिथुन राशि के जातकों को सूर्य पूजा से बहुत ही चमत्कारी लाभ प्राप्त हो सकते ऐन। सूर्य गोचर से आपको और आपके परिवार को विशेष परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। आपका कारोबार दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की करेगा। व्यापार से आय बढ़ेगा तथा नए-नए प्रोजेक्ट साइन करेंगे। अगर आप बिल्डर या ठेकेदार हैं तो नए-नए बिल्डिंगों के प्रोजेक्ट आपके पास आएंगे। मिथुन राशि के जातकों की प्रतिष्ठा में इजाफा होगा। पारिवारिक महौल शांत रहेगा। सुख शांति समृद्धि संपत्ति की प्राप्ति होगी। घर में किसी विशेष मेहमान का आना हो सकता है।
कर्क राशि:
कर्क राशि के जातकों को सूर्य गोचर से विभिन्न प्रकार के लाभ होंगे। सूर्य अपने स्थान में परिवर्तन कर रहे हैं जिससे आपके ऊपर भगवान सूर्य की कृपा बरसेगी। कर्क राशि के जातकों के लिए यह समय बेहद फलदाई साबित होगा। आपका भाग्य उदय विशेष रूप से हो सकता है। कई कामों में तरक्की होगी। नौकरी के योग बन रहे हैं। व्यापार क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। आप अपने पार्टनर के साथ एक विशेष स्थान पर यात्रा कर सकते हैं। आप धार्मिक एवं मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। नया वाहन आपके घर आ सकता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications