Latest Updates
-
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले -
Gangaur Ke Geet: 'आ टीकी बहू गोराँ ने सोवै'...इन मधुर गीतों के बिना अधूरी है गौरा पूजा, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स -
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर
Super Blue Moon 2024: 19 अगस्त को दिखेगा ब्लू मून का अद्भुत नजारा, सोने की तरह चमकेगी इन राशियों की किस्मत
19,अगस्त सोमवार को रक्षाबंधन का त्यौहार है लेकिन इस साल यह पर्व बेहद खास माना जा रहा है क्योंकि इस दिन आसमान में एक अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। जी हां यहां हम बात कर रहे हैं ब्लू मून की जो रक्षाबंधन के दिन दिखाई देगा।
जब चंद्रमा पृथ्वी के सबसे करीब होता है तो वह सुपर मून या ब्लू मून कहलाता है। 16 कलाओं से परिपूर्ण चांद इस दिन बेहद चमकीला और बड़ा नजर आता है। ब्लू मून पूरे 3 दिनों तक आसमान में दिखाई देता है। हालांकि तीसरे दिन चांद का आकार कम होने लगता है।

रक्षाबंधन के दिन सावन की पूर्णिमा भी है। इस दिन चंद्रमा मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। 19 अगस्त को शश राजयोग, बुधआदित्य राजयोग, लक्ष्मी नारायण राजयोग, विष राजयोग जैसे अद्भुत संयोग बन रहे हैं। ऐसे में ज्योतिषशास्त्र के अनुसार रक्षाबंधन पर बन रहे इन शुभ संयोगों के कारण सभी 12 राशि वालों के जीवन पर बहुत ही गहरा प्रभाव पड़ेगा। तो आइए जानते हैं।
मेष: कार्यक्षेत्र में जबरदस्त सफलता हासिल होगी। नए अवसर मिलेंगे और पुराने रुके हुए काम पूरे होंगे। नौकरी करने वाले लोगों का प्रमोशन हो सकता है। अचानक धन लाभ होने से आर्थिक समस्या का समाधान होगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।
वृषभ: साझेदारी में व्यवसाय करने की योजना बन सकती है। नौकरी करने वाले लोगों की तरक्की हो सकती है। पैसों के मामले में ज्यादा जल्दबाजी ना दिखाएं। अपनी मेहनत से कमाए हुए धन का इस्तेमाल सही जगह करें। यदि किसी करीबी के साथ मनमुटाव हो गया है तो सारी कड़वाहट दूर होगी।
मिथुन: करियर कारोबार से जुड़े फैसले लेते समय आपको समझदारी दिखाने की आवश्यकता है। इस दौरान आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतनी अच्छी सफलता आपको मिलेगी। रिश्तों के लिहाज से समय अच्छा रहेगा। घर की सुख शांति बनी रहेगी।
कर्क: बिजनेस में बड़ा फायदा होगा और अपना कारोबार आगे बढ़ने का आपका सपना भी पूरा हो सकता है। नौकरी करने वाले लोगों की तरक्की में आ रही बाधा दूर होगी। इस राशि के बेरोजगार जातकों को रोजगार मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आने से पैसों की तंगी दूर होगी।
सिंह: घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। किसी नए सदस्य की एंट्री हो सकती है। व्यावसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से आगे बढ़ेगी। कोई बड़ा फायदा होने की भी संभावना है, लेकिन आपको अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा। नौकरी करने वाले लोगों पर काम का बोझ अधिक रहेगा। आपको योजना के अनुसार अपने काम पूरे करने होंगे।
कन्या: पारिवारिक जीवन में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामले में आपको फैसला जल्दबाजी में लेने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। शिक्षा के क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
तुला: यह समय अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान देने का है। इसके लिए आपको व्यर्थ की बातों से दूर रहना होगा। वाणी में मधुरता बनाए रखें नहीं तो रिश्तों में खटास आ सकती है। नए अवसरों को पहचानकर उनका भरपूर लाभ उठाने का प्रयास करें। इस दौरान यात्रा करने का मौका मिल सकता है।
वृश्चिक: आर्थिक दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। पैसों की दिशा में किया हुआ प्रयास सफल होने की संभावना है। व्यापारियों को अच्छा लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों को भी अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। अविवाहित लोगों को मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है। जल्द ही आपके घर में शुभ कार्य का आयोजन होगा।
धनु: आपका आत्मविश्वास और सकारात्मकता आपको अच्छी सफलता दिलाएंगे। इस दौरान आपको किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आप अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव करेंगे जिसका अच्छा नतीजा भी आपको मिलेगा। पैसों से जुड़ी चिंता से मुक्ति मिलेगी।
मकर: मानसिक शांति मिलेगी और आप काफी बेहतर महसूस करेंगे। अपने रिश्तों पर आप अधिक ध्यान देंगे और सारे गिले शिकवे दूर करने का आप भरपूर प्रयास करेंगे। रोजी रोजगार की दिशा में किया हुआ प्रयास सफल होगा। करियर में बदलाव आएगा और आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा।
कुंभ: अपनों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। इस दौरान आपके कुछ नए दोस्त भी बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में चुनौतियां बनी रहेगी, लेकिन आप अपनी हिम्मत और समझदारी से हर मुश्किल को पार करने में सफल रहेंगे। सेहत को लेकर आपको किसी भी तरह की लापरवाही से बचना होगा।
मीन: व्यर्थ की चिताओं में घिरे रहेंगे और अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ठीक से ध्यान नहीं दे पाएंगे। सकारात्मक रहें और मेहनत करें, आपके लिए सफलता के द्वारा जरूर खुलेंगे। कठिन परिस्थितियों में आपको अपनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। अपनी मानसिक शांति बनाए रखने के लिए रोजाना ध्यान करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











