Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Super Blue Moon 2023 Rashifal: नजर आने वाला है सुपर ब्लू मून, इन 5 राशियों को चंद्रदेव करेंगे मालामाल
Super Blue Moon 2023 Rashifal: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चांद की हर गतिविधि सीधे तौर पर मनुष्य के व्यवहार और भाग्य को प्रभावित करते हैं। पूर्णिमा की तिथि और चंद्रमा की गति राशियों को भी प्रभावित करती हैं।
इस बार की पूर्णिमा का चांद सुपरमून होगा। वैसे महीने में एक ही बार पूर्णिमा आती है लेकिन जब महीने में दो बार पूर्णिमा आ जाए या साल में 13वीं पूर्णिमा आए तो उसे सुपर ब्लू मून कहा जाता है।

इस दिन चांद आम दिनों की तुलना में अधिक बड़ा और चमकदार दिखाई पड़ता है। इस वर्ष 30 अगस्त की रात को सुपर ब्लू मून दिखने जा रहा है। जानते हैं राशियों पर इसका किस तरह का प्रभाव पड़ेगा -
मेष राशि
सुपर ब्लू मून का मेष राशि के जातकों पर मिलाजुला प्रभाव पड़ने वाला है। जातकों के जीवन में तनाव हो सकता है इसलिए सभी महत्वपूर्ण निर्णय सोच समझ कर लिए जाने चाहिए।
वृषभ राशि
इस राशि के जातकों के लिए यह समय अनुकूल होगा। अपने हित और समझ से निर्णय लेने पर अच्छे और मनमुताबिक परिणाम मिल सकते हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए सुपर ब्लू मून का प्रभाव धन लाभ के संयोग लेकर आएगा। इस पूर्णिमा से जीवन में सकारात्मक बदलाव आयेंगे और धन लाभ प्राप्त होगा।
कर्क राशि
इस राशि के जातकों के लिए भी सुपर मून मिलाजुला प्रभाव लेकर आएगा। वैवाहिक जीवन में मनमुटाव हो सकता है जिससे आराम से बातचीत से हल करें। लेकिन इसके साथ ही उन्हें धन लाभ की प्राप्ति भी हो सकती है। निजी जीवन में सब अच्छा गुज़रेगा लेकिन प्रोफेशनल जीवन में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
सिंह राशि
सिंह राशि को इस ख़ास पूर्णिमा के प्रभाव से अपने कर्मों के अनुसार फल मिलेगा। पिछले कुछ दिनों या महीनों में किये हुए अच्छे कर्म उनको इस समय बढ़िया परिणाम की प्राप्ति करायेंगे।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय अपनी योजनाओं को तय करने और उनको अमल करने के लिहाज़ से शुभ होगा। प्रोफेशनल करियर में इन योजनाओं का अच्छा प्रभाव पड़ेगा।
तुला राशि
तुला राशि के लोगों पर सुपर मून का मिला जुला प्रभाव रहेगा। आर्थिक रूप से यह समय अच्छा और और आपके निर्णय शुभ परिणाम भी देंगे।
वृश्चिक राशि
इस राशि के जातकों के लिए यह पूर्णिमा हर तरह से अच्छे फल देगा। इस समय किसी भी समस्या या नकारात्मकता का सामना नहीं करना पड़ेगा।
धनु राशि
लम्बे समय से रुके हुए कामों में प्रगति होगी और काम पुरे होंगे। इसके साथ ही धनु राशि के जातकों को धन लाभ मिलने के भी संकेत है।
मकर राशि
30 अगस्त को होने वाला सुपर मून आर्थिक रूप से अच्छे परिणाम देगा। कोई नई प्रॉपर्टी या नया वाहन खरीदने का संयोग बन सकता है। यह समय जातकों के अनुकूल रहेगा।
कुम्भ राशि
कुम्भ राशि के जातकों के लिए सुपर ब्लू मून अच्छे संकेत दे रहा है। नेतृत्व के नये मौके मिलेंगे और आपके द्वारा लिए गए निर्णय अच्छे परिणाम देंगे।
मीन राशि
इस राशि के लिए यह समय अनुकूल रहेगा और कठोर फैसले लेने की शक्ति प्राप्त होगी। बस एक बात का ध्यान रखें कि महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले अपने आस पास के लोगों से एक बार सलाह कर लें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications