Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
Supermoon 2025: 5 नवंबर को दिखेगा साल का सबसे खूबसूरत चांद, जानें भारत में कब और कैसे देखें ये अद्भुत दृश्य
Supermoon 2025 India visibility: आसमान में कुछ नजारे ऐसे होते हैं जो दिल को छू जाते हैं, और उनमें से एक है सुपरमून (Supermoon)। जब चांद अपनी सबसे नजदीकी दूरी पर होता है और इतना सुंदर दिखता है कि देखने वाले की नजरें टिक सी जाती हैं। इस दिन चांद सामान्य दिनों की तुलना में 14% बड़ा और 30% ज्यादा चमकीला नजर आता है। जरा सोचिए कि ये नजारा कितना अद्भुत होता होगा। तभी तो इसे सुपरमून कहा जाता है। अगर आप भी इस दृश्य को देखने के लिए उत्सुक हैं तो अपनी आंखों को तैयार कर लीजिए क्योंकि 5 नवंबर, 2025 को यह अद्भुत खगोलीय घटना दिखाई देगी।
इस दिन का सुपरमून इतना खास है कि इसे साल का सबसे खूबसूरत और सुपरमून कहा जा रहा है। हमें पता है कि चांद के बारे में इतना पढ़ने के बाद आप इस दिल को मोह लेने वाले सीन को देखने के लिए बेताब हो रहे होंगे। आइए फिर बिना देर किए जान लेते हैं कि भारत में कब और कैसे देख सकते हैं सुपरमून ये क्या होता है कई अन्य खास बातें भी।

सुपरमून क्या होता है?
जब चंद्रमा अपनी कक्षा में घूमते हुए धरती के सबसे करीब (Perigee) पहुंचता है और उसी समय पूर्णिमा (Full Moon) होती है, तो इस खगोलीय संयोग को सुपरमून कहा जाता है। यह चांद सामान्य पूर्णिमा की तुलना में कहीं ज्यादा बड़ा, गोल और उज्ज्वल दिखाई देता है। नासा के अनुसार, सुपरमून के दिन चंद्रमा अन्य दिनों से 14 प्रतिशत बड़ा और 30 प्रतिशत चमकदार दिखता है। ये खास दृश्य हर किसी का दिल मोह लेता है।
भारत में कब और कैसे देखें सुपरमून?
भारत में सुपरमून का यह नज़ारा 5 नवंबर की शाम 6:17 बजे से शुरू होकर रात 9:30 बजे तक सबसे शानदार रूप में दिखाई देगा। यदि मौसम साफ रहा तो इसे उत्तर भारत, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और पूर्वोत्तर भारत में खुली आंखों से देखा जा सकेगा। इसे देखने के लिए किसी विशेष उपकरण की आवश्यकता नहीं है बस आसमान की ओर नजर उठाइए और इस जादुई पल को अपने कैमरे में कैद कर लीजिए।
इस दिन का खगोलीय महत्व
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह सुपरमून मेष राशि में चंद्रमा के संचार के साथ आ रहा है, जिससे कुछ राशियों जैसे मेष, सिंह और मकर को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। वहीं, वैज्ञानिक दृष्टि से यह घटना पृथ्वी और चंद्रमा की गुरुत्वीय खिंचाव (gravitational pull) को बढ़ाती है, जिससे समुद्र की लहरें ऊंची उठती हैं और ज्वार-भाटा (tides) पर असर पड़ता है।
कैसे करें इस पल को खास?
अगर आप इस सुपरमून को और खूबसूरत बनाना चाहते हैं, तो इसे किसी खुले मैदान, पहाड़ी क्षेत्र या समुद्र किनारे से देखें। कैमरा या दूरबीन साथ रखें ताकि आप चंद्रमा की हर डिटेल उसकी चमक, क्रेटर्स और आकार करीब से देख सकें।
ध्यान रखें:
मोबाइल से बेहतर परिणाम के लिए DSLR या टेलीस्कोपिक कैमरा इस्तेमाल करें।
शहर की रोशनी से दूर किसी स्थान पर जाएं ताकि चांद पूरी खूबसूरती के साथ दिखाई दे।
यह साल 2025 का आखिरी सुपरमून होगा, इसलिए इसे मिस न करें!
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
