Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
Supermoon 2025 Lucky Zodic Sings: सुपरमून के दिन चांद करेगा कमाल,चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत!
Supermoon 2025 Lucky Zodic Sings: इस साल का सबसे खास सुपरमून (Supermoon 2025) 5 नवंबर को पड़ रहा है। इस दिन चंद्रमा धरती के सबसे करीब रहेगा, जिससे उसकी चमक सामान्य से कहीं ज्यादा तेज दिखाई देगी। ज्योतिष के अनुसार, इस दिन चंद्रमा मेष राशि (Aries) में प्रवेश करेगा और इसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। हालांकि, इस सुपरमून से 3 राशियां ऐसी हैं जिनके लिए ये दिन किसी वरदान से कम नहीं रहेगा। उनके जीवन में धन, सफलता और प्रेम से जुड़ी शुभ घटनाएं हो सकती हैं।
आइए बिना देर किए चेक कर लेते हैं कि लिस्ट में आपकी राशि है या नहीं? साथ ही सुपरमून का महत्व भी जान लेते हैं।
सुपरमून का महत्व
ज्योतिष के अनुसार, जब चंद्रमा पृथ्वी के सबसे नजदीक होता है तो उसकी ऊर्जा और प्रभाव कई गुना बढ़ जाते हैं। यह मानसिक शांति, रचनात्मकता, आत्मविश्वास और वित्तीय उन्नति से जुड़ा समय होता है। साल 2025 का सबसे खास सुपरमून 5 नवंबर को पड़ने जा रहा है।

इन 3 राशियों पर बरसेगी Supermoon की कृपा
1. मेष राशि
बता दें कि 5 नवंबर 2025 का सुपरमून मेष राशि वालों के लिए खास होने वाला है। वो इसलिए क्योंकि चंद्रमा मेष राशि में संचरण करने वाले हैं। ऐसे में इस राशी के लोगों का भाग्योदय होने वाला है। यह समय आपके लिए नई शुरुआत, करियर में सफलता और धन लाभ लेकर आ रहा है। जो काम लंबे समय से अटके हुए थे, वे पूरे हो सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और नए अवसर मिलेंगे।
लकी टिप: चांद की रोशनी में शिव मंत्र "ॐ नमः शिवाय" का जाप करें।
2. मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि वालों के लिए सुपरमून उन्नति और पहचान का प्रतीक है। कोई बड़ा प्रोजेक्ट या प्रमोशन मिल सकता है। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी और आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार और मन में सकारात्मकता बनी रहेगी।
लकी टिप: तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाएं और अपनी मनोकामना मांगे।
3. वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सुपरमून आर्थिक प्रगति का समय है। रुके हुए पैसे वापस मिल सकते हैं या नई इनकम के रास्ते खुल सकते हैं। विदेश यात्रा या नई नौकरी के योग भी बन रहे हैं। जो लोग प्रेम संबंध में हैं, उनके रिश्ते और मजबूत होंगे।
लकी टिप: चांद को अर्घ्य देकर "ॐ चंद्राय नमः" का जाप करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications