Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Chaturth Dasham Yog: सूर्य-गुरु मिलकर 10 साल बाद बना रहे हैं ‘चतुर्थ दशम योग’, इन 3 राशियों को होगा महलाभ
Chaturth Dasham Yog: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की स्थिति और गति जातकों के जीवन पर असर देखने को मिलता है। इन परिवर्तन के दौरान कई युति और राजयोग का निर्माण भी होता है। इसके प्रभाव से लोगों के जीवन में कई सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिलते हैं।
गौरतलब है कि 15 जनवरी को चंद्र देव मीन राशि में प्रवेश कर गए हैं। वहीं अब सूर्य देव मकर राशि में मौजूद हैं। सूर्य और गुरु एक दूसरे से चौथे व दसवें भाव में मौजूद हैं और इसके परिणामस्वरूप सूर्य गुरु का चतुर्थ दशम योग बन गया है। इस योग का निर्माण 10 साल बाद हुआ है। जानते हैं कि दस वर्षों के बाद बने चतुर्थ दशम योग का फायदा किन सौभाग्यशाली राशियों को मिलने की उम्मीद है।

मेष राशि :
इस लिस्ट में मेष राशि के जातकों का नाम शामिल है। इस योग के प्रभाव के कारण आपकी लंबे समय से अधूरी कोई इच्छा पूरी होगी। आपके कार्य सम्पन्न होंगे। अटके हुए कार्य भी बन पड़ेंगे। इस अवधि में धर्म कर्म के कार्यों में आपका रुझान बढ़ेगा। करियर के लिहाज से भी ये समय शुभ रहेगा और आपको सफलता हाथ लगेगी। दांपत्य जीवन में अनुकूलता आएगी और जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा।
कन्या राशि :
कन्या राशि के जातकों को भी चतुर्थ दशम योग का लाभ मिलने की उम्मीद है। इस अवधि में किये गए सभी कार्यों में आपको सफलता हाथ लगेगी। इस राशि के व्यापारी लाभ कमाएंगे। निवेश के लिहाज से भी ये समय काफी अच्छा रहेगा। सेहत को लेकर यदि कोई समस्या थी तो आपको जल्द राहत मिलने वाली है। इस राशि के जो जातक नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें खुशखबरी मिल सकती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में कामकाज के लिए सकारात्मक माहौल मिलेगा जिससे आप शानदार प्रदर्शन दे पाएंगे। वरिष्ठों के साथ आपके संबंध भी अच्छे रहेंगे।
मकर राशि :
सूर्य और गुरु की स्थिति से 10 वर्षों बाद बने चतुर्थ दशम योग का लाभ मकर राशि के जातकों को भी मिलने की उम्मीद है। करियर के मामले में आपको कोई सुनहरा मौका मिल सकता है। इस राशि के व्यापारियों के लिए भी यह उत्तम समय होगा। आप अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने की योजना बना सकते हैं। आपकी जल्द ही कोई मनोकामना पूरी होगी। यात्रा के योग भी बनते नजर आ रहे हैं। आप इस अवधि का भरपूर आनंद लेंगे। आप जीवन में सकारात्मकता का अनुभव करेंगे।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications