Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
Surya Budh Yuti 2023: बनने जा रहा है बुधादित्य राजयोग, इन राशियों के बैंक बैलेंस में होगा जबरदस्त इजाफा
ज्योतिष शास्त्र में यकीन रखने वाले लोग ग्रहों की स्थिति में होने वाले परिवर्तन पर ख़ासा नजर रखते हैं। आपको बता दें कि एक अवधि के बाद ग्रह अपनी राशि में परिवर्तन करते हैं। इसका सभी जातकों पर किसी न किसी रूप में प्रभाव पड़ता है।
जानकारों के मुताबिक 15 मई को ग्रहों की कैबिनेट के राजा सूर्य देव वृषभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं और इस घटना को वृषभ संक्रांति के नाम से जाना जाता है। इसके बाद 7 जून को बुध ग्रह भी वृषभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं।

वृषभ राशि में सूर्य और बुध का मिलन होने से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा। ज्योतिष शास्त्र में इसे काफी शुभ स्थिति मानी जाती है। आइये जानते हैं सूर्य और बुध की युति से बनने वाले बुधादित्य राजयोग का जिन तीन राशियों को लाभ मिलने वाला है।

वृषभ राशि:
बुधादित्य राजयोग का निर्माण आपकी ही राशि में होने वाला है। इसका शुभ प्रभाव भी आपके जीवन पर जरूर नजर आएगा। आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए उन्नति के मार्ग खुलेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता प्राप्त होगी। आपके अटके हुए काम बन पड़ेंगे। आय के नए स्रोत प्राप्त होने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आपकी लव लाइफ भी अनुकूल रहेगी।

कर्क राशि
बुधादित्य राजयोग का लाभ कर्क राशि के जातकों को भी प्राप्त होगा। दफ्तर में आपका ही बोलबाला होगा। आप अपनी सभी जिम्मेदारियों को समय पर पूरा कर सकेंगे। वरिष्ठों के बीच आपकी पहचान बनेगी। आपके प्रमोशन का भी योग बन सकता है। समाज में भी आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। इस अवधि में किसी मांगलिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। आप मानसिक तौर पर काफी अच्छा महसूस करेंगे। कुल मिलाकर ये समय आपके पक्ष में रहेगा।

सिंह राशि:
वृषभ राशि में बनने वाला बुधादित्य राजयोग सिंह राशि के जातकों के लिए भी शुभ रहेगा। आपको इस अवधि में कई तरह के लाभ मिलने की उम्मीद है। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त इजाफा होगा। निवेश करने के लिहाज से समय अनुकूल है। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। वहीं व्यापार से जुड़े लोगों को अपना बिजनेस बढ़ाने का मौका मिलेगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications