Latest Updates
-
एंजायटी और मानसिक तनाव को जड़ से दूर करते हैं ये 6 प्राणायाम, जानें करने का सही तरीका -
Kids Favourite Banana Pancake Recipe: घर पर बनाएं बेहद सॉफ्ट और हेल्दी पैनकेक -
Aaj Ka Rashifal 19 June 2026: शुक्रवार को इन 4 राशियों का खुलेगा किस्मत का ताला, धन लाभ के साथ मिलेगी बड़ी खुशखबरी -
Quick Dinner 10 Min Egg Bhurji Recipe: झटपट बनाएं चटपटी और मसालेदार अंडा भुर्जी -
International Yoga Day 2026: थायराइड से छुटकारा पाने के लिए रोज करें ये 5 योगासन, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर -
Gajar Ka Murabba Recipe: सेहत और स्वाद का बेहतरीन संगम, जानें बनाने की आसान विधि -
Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी पर भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना अधूरा रह जाएगा व्रत -
Muharram 2026: कब है आशूरा? जानें मुहर्रम की 10वीं तारीख का धार्मिक महत्व और इतिहास -
Father’s Day 2026 Gift Ideas: पापा के लिए ढूंढ रहे हैं खास तोहफा? फादर्स डे पर दें ये 7 बेहतरीन गिफ्ट्स -
Quick 30 Minute Egg Biryani Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
Surya Gochar 2023: मेष राशि में सूर्य के प्रवेश के बाद इन जातकों के जीवन में होगी पैसों की बरसात
ग्रहों की कैबिनेट में सूर्य सबसे महत्वपूर्ण ग्रह है और इस वजह से इन्हें ग्रहों का राजा भी कहा जाता है। सूर्य देव जिस जातक की कुंडली में मजबूत स्थिति में विराजमान होते हैं, उन्हें जीवन में पद, प्रतिष्ठा व धन की प्राप्ति होती है। यह व्यक्ति को विकास के पथ पर ले जाता है। वहीं सूर्य ग्रह की स्थिति कमजोर है तो व्यक्ति को कई तरह के नकारात्मक परिणाम भी झेलने पड़ते हैं।
जल्द ही सूर्य अपनी राशि में परिवर्तन करने वाला है। सूर्य देव 14 अप्रैल को मेष राशि में प्रवेश करने वाले हैं। जानते हैं इस राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर किस तरह का प्रभाव पड़ सकता है और सूर्य की स्थिति को मजबूत करने के लिए किस तरह के उपाय किये जा सकते हैं।

मेष राशि: 21 मार्च - 19 अप्रैल
मेष राशि के जातकों के लिए यह गोचर अनुकूल रहेगा। इस अवधि में आप कुछ बड़े फैसले ले सकते हैं और इसके ठीकठाक परिणाम आप प्राप्त करेंगे। इस दौरान आपका झुकाव आध्यात्म की तरफ हो सकता है और आप धार्मिक गतिविधियों में भी व्यस्त रहेंगे। करियर की बात करें तो आपको नौकरी के नए अवसर मिलेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहेंगे। व्यवसाय करने वाले जातकों को सफलता प्राप्त होगी। आप नए मित्र बनाएंगे।
उपाय- आप प्रतिदिन 19 बार "ॐ भास्कराय नमः" का जाप करें।
वृषभ राशि: 20 अप्रैल - 20 मई
आपको इस दौरान आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। दैनिक कार्यों में देरी होगी और आपको बाधाओं का भी सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में अप्रत्याशित खर्च होंगे। करियर के मोर्चे पर आपको कुछ उत्साहजनक परिणाम मिल सकते हैं। हालांकि इस दौरान कुछ लोगों की नौकरी भी जा सकती है। आपका स्वास्थ्य प्रभावित होगा। आप पारिवारिक विवादों में भी पड़ सकते हैं। कुल मिलाकर सूर्य का यह गोचर आपके लिए कुछ खास नहीं रहेगा।
उपाय- आप प्रतिदिन 11 बार "ॐ नमः शिवाय" मंत्र का जाप कर सकते हैं।
मिथुन राशि: 21 मई - 20 जून
मिथुन राशि के जातकों के लिए ये समय सुखद रहने की उम्मीद है। कामकाज के क्षेत्र में आपको नए अवसर मिल सकते हैं। व्यवसायी अपने बिजनेस में सफल होंगे और मुनाफा कमा पाएंगे। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। रिश्तों के मामले में आप अधिक बुद्धिमानी से निर्णय लेंगे। आपके और आपके परिवार के सदस्यों के बीच अच्छा रिश्ता बना रहेगा। संतान आपको कोई सुखद समाचार दे सकती है।
उपाय- आप प्रतिदिन 21 बार "ॐ नमो नारायणाय" मंत्र का जाप करें।
कर्क राशि: 21 जून - 22 जुलाई
कर्क राशि के लोगों के लिए ये समय काफी शुभ रहेगा। करियर की बात करें तो स्थिरता और सम्मान की स्थिति रहेगी। आपके कार्यस्थल पर सब कुछ ठीक रहेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। विदेश यात्रा होने की संभावना है जिससे धन लाभ भी होगा। व्यवसायी लाभ कमा पाएंगे और वे इस अवधि में अपने कारोबार का विस्तार भी कर पाएंगे। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को लाभ होगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी और आप काफी पैसा बचाने में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य संबंधी कोई बड़ी समस्या नहीं होगी।
उपाय- आप रोजाना 11 बार "ॐ दुर्गाय नमः" मंत्र का जाप करें।
सिंह राशि: 23 जुलाई - 22 अगस्त
सिंह राशि के जातकों के लिए ये समय अनुकूल रहेगा। इस अवधि में विदेश यात्रा का योग बन सकता है और इसका अनुभव आपके लिए मजेदार रहेगा। आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा। इस अवधि में आप काफी प्रसन्न रहेंगे। नौकरीपेशा जातक कड़ी मेहनत करेंगे और उन्हें वेतन वृद्धि के रूप में इसका लाभ भी मिलेगा। व्यवसायियों को लाभ कमाने का अवसर प्राप्त होगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। इस अवधि में आप अच्छा खासा धन संचय करने में सफल रहेंगे। आपके घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।
उपाय- आप प्रतिदिन आदित्य हृदयम का जाप करें।
कन्या: 23 अगस्त - 22 सितंबर
कन्या राशि के जातकों के लिए ये समय कुछ खास नहीं रहेगा। नौकरीपेशा जातक दफ्तर में दबाव महसूस कर सकते हैं। लापरवाही के कारण आपसे गलतियां भी हो सकती हैं। दफ्तर में आप अपने काम से संतुष्ट नहीं रहेंगे। यात्रा का योग बन रहा है। बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए ये समय मिलाजुला रहेगा। वैवाहिक जीवन में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। सेहत के लिहाज से ये समय कुछ खास नहीं रहेगा।
उपाय- आप रविवार के दिन भगवान सूर्य के लिए यज्ञ-हवन कर सकते हैं।
तुला: 23 सितंबर - 22 अक्टूबर
सूर्य ग्रह के मेष राशि में प्रवेश से तुला राशि के लोगों को कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। दफ्तर में वरिष्ठों के साथ आपके संबंध इतने मधुर नहीं रहेंगे। काम का दबाव अधिक रहेगा। यात्रा के योग हैं लेकिन यह फलदायी नहीं होगा। व्यवसायियों को व्यवसाय से उम्मीद के मुताबिक लाभ नहीं मिले पाएगा और आगे चलकर यह घाटे का कारण भी बन सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थति बेहतर रहेगी। आप और आपके जीवनसाथी रिश्ते में संतुलन बनाये रखने में कामयाब रहेंगे। सेहत के लिहाज से ये समय ठीक नहीं रहेगा।
उपाय- आप शुक्रवार के दिन लक्ष्मी पूजा करें।
वृश्चिक: 23 अक्टूबर - 21 नवंबर
वृश्चिक राशि के जातकों के करियर की बात करें तो यह समय आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। नई सरकारी नौकरी के लिए आवेदन कर रहे जातकों को खुशखबरी मिल सकती है। उन्हें अनुकूल परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को ऑफिस में उनके काम के लिए पहचान मिलेगी। उन्हें नौकरी के नए अवसर भी मिलेंगे। व्यवसायियों को समृद्धि देखने को मिलेगी और उद्यम में लाभ होगा। इस अवधि में आपको अपना बजट बनायेरखने की सलाह दी जाती है। आपके प्रेम जीवन में रोमांस और खुशियां रहेंगी।
उपाय- आप लिंगाष्टकम का प्रतिदिन जाप कर सकते हैं।
धनु: 22 नवंबर - 21 दिसंबर
धनु राशि के लोगों के लिए ये समय अच्छा रहेगा। नौकरी के नए अवसर मिलेंगे। नई रणनीतियों पर काम कर पाएंगे। व्यवसायी अपने व्यवसाय में वृद्धि देखेंगे और साझेदारी भी बढ़ेगी। पैसों की बात करें तो अगर आप कहीं निवेश करते हैं तो आपको अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। इस दौरान आपको खूब धन लाभ होगा। आप स्वस्थ रहेंगे और किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी। आपके प्रेम जीवन में सामंजस्य बना रहेगा।
उपाय- आप गुरुवार के दिन भगवान शिव के लिए हवन-यज्ञ कर सकते हैं।
मकर राशि: 22 दिसंबर - 19 जनवरी
नौकरी करने वाले जातकों के जीवन में काम का दबाव रहेगा। साथ ही कार्यक्षेत्र में भी उन्हें प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ की जगह बड़ा घाटा होगा। उन्हें भी भारी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। पैसों की बात करें तो आपको नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। अत: धन खर्च करते समय सावधान रहें। जीवनसाथी के साथ अनबन होगी। आपका स्वास्थ्य अच्छी स्थिति में नहीं रह पाएगा।
उपाय- आप शनिवार के दिन शनि ग्रह को प्रसन्न करने के लिए पूजा कर सकते हैं।
कुंभ राशि: 20 जनवरी - 18 फरवरी
व्यापारियों को इस दौरान बड़ा लाभ होगा। आर्थिक स्थिति की बात करें तो आप अच्छा खासा धन लाभ कमा पाएंगे। आपके प्रेम जीवन में सब कुछ ठीक रहेगा और आपके रिश्ते में संतोष रहेगा। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा और स्वास्थ्य संबंधी कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। जो लोग विदेशी कंपनियों में काम कर रहे हैं, वे अपनी नौकरी से संतुष्ट रहेंगे।
उपाय- आप प्राचीन पाठ नारायणीयम का नित्य जाप कर सकते हैं।
मीन राशि: 19 फरवरी - 20 मार्च
करियर के मोर्चे पर यह गोचर आपके पक्ष में नहीं रहेगा। व्यापारियों को अपने उद्यमों को संभालने की जरूरत है ताकि उन्हें नुकसान न हो। पैसों की बात करें तो धन की बचत और खर्च कम होने के योग बनेंगे। आपके प्रेम जीवन में कलह पैदा हो सकती है। आपको इस अवधि में धैर्य रखना होगा। इस दौरान आपकी सेहत कुछ ठीक नहीं रहेगी।
उपाय- आप शुक्रवार के दिन लक्ष्मी कुबेर का पूजन करें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications