Latest Updates
-
Fry Pan Method Fish Masala Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा फिश मसाला -
Pahadi Green Superfood Kafuli Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और पौष्टिक स्वाद -
टीम इंडिया की जर्सी पाकर इमोशनल हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, कही ये बड़ी बात, देखें Video -
क्यों मनाते हैं International Olympic Day? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की खास थीम -
कौन हैं WhatsApp के नए CEO कुणाल शाह? न इंजीनियरिंग, न MBA डिग्री, फिर भी करोड़ों में है नेट वर्थ -
Mahesh Navami 2026: महेश नवमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल आज, इन उपायों को करने से मिलेगी हनुमान जी की विशेष कृपा -
Happy Mahesh Navami 2026 Wishes: महेश जिनका नाम है...महेश नवमी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 23 June 2026: मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, जानें अपना भाग्य -
शाम 7 बजे के बाद गलती से भी मत करना ये 5 काम, बढ़ता है हार्ट अटैक का रिस्क
Vipreet Rajyog: सूर्य संक्रांति से बना विपरीत राजयोग, ये राशियां चमकती किस्मत के साथ करेंगी मौज
Surya Gochar Vipreet Rajyog: ग्रहों की दुनिया में सबसे ख़ास और ऊंचा स्थान सूर्य का है। यही वजह है कि इसे ग्रहों का राजा भी कहा जाता है। सूर्य द्वारा राशि में परिवर्तन करने का असर सभी राशियों के जीवन में देखने को मिलता है।
सूर्य देव एक निश्चित अवधि के बाद एक से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। इस दौरान कई बार शुभ-अशुभ योगों का निर्माण भी होता है। 16 दिसंबर को सूर्य वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में गोचर करेंगे और इससे विपरीत राजयोग का निर्माण हो रहा है।

विपरीत राजयोग से कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक असर देखने को मिलेगा। यह शुभ योग है और जिस राशि की कुंडली में यह योग बनता है वह फर्श से अर्श पर पहुंच जाता है। आइये इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि विपरीत राजयोग के बनने से किन राशियों को सबसे ज्यादा लाभ मिलने की उम्मीद है।
मेष राशि
सूर्य के राशि परिवर्तन से बनने वाला विपरीत राजयोग मेष राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इन्हें किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आपको घर के बड़ों विशेषतौर पर अपने पिता का सपोर्ट मिलेगा। इस राशि के विद्यार्थियों को उनकी मेहनत का उचित परिणाम मिलने की उम्मीद है। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है। भाई-बहनों के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। आर्थिक लाभ होगा और साथ ही पैतृक संपत्ति मिलने की संभावना भी है। यदि कोई क़ानूनी मामला चल रहा है तो फैसला आपके हक में आ सकता है।
तुला राशि
सूर्य के धनु राशि में पहुंचने से बनने वाला विपरीत राजयोग तुला राशि के जातकों के लिए बहुत शुभ रहेगा। इस योग के प्रभाव से आपके सौभाग्य में वृद्धि होगी।इस अवधि में आप जिस कार्य की शुरुआत करेंगे उसमें आपको सफलता हासिल होगी। इतना ही नहीं, पूर्व में अटके हुए कार्य भी बन पड़ेंगे। घर-समाज में आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। इस राशि के नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उनके काम का श्रेय मिलेगा। इस अवधि में आपके पद-प्रतिष्ठा में भी इजाफा हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातक भी इस राजयोग की मदद से खूब लाभ कमाएंगे। इस दौरान अध्यात्म और धर्म-कर्म की तरफ आपका रुझान हो सकता है।
मकर राशि
16 दिसंबर को सूर्य गोचर के प्रभाव से बन रहा विपरीत राजयोग मकर राशि के जातकों के लिए बहुत सौभाग्यशाली रहने की उम्मीद है। प्रोफेशनल या निजी जीवन में चल रही परेशानियों का अंत होगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता लौट आएगी और आपका रिश्ता पहले से अधिक परिपक्व होगा। सेहत से जुड़ी किसी बड़ी समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। दफ्तर में काम करने वाले जातकों को वरिष्ठ अधिकारियों की शाबाशी मिल सकती है, वो आपके काम से काफी खुश रहेंगे। इस राशि के जो छात्र सरकारी नौकरी का प्रयास कर रहे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी मिल सकती है। विदेश जाने के इच्छुक जातकों को भी कोई सकारात्मक खबर मिलने की उम्मीद है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications