Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
Surya Gochar 2023: सूर्य की तरह चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, इस गोचर का मिलेगा पूरा लाभ
Surya Gochar 2023: ग्रहों की केबिनेट में सूर्य को राजा माना जाता है। सूर्य के राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों के जीवन पर देखने को मिलता है। सूर्य देव एक राशि में 30 दिन तक विराजमान रहते हैं और उसके बाद दूसरी राशि में प्रवेश कर जाते हैं।
गौरतलब है कि सूर्य कन्या राशि से निकलकर अब तुला राशि में प्रवेश कर गए हैं और वो अगले एक माह तक वहीं स्थित रहेंगे। आइये इस लेख के माध्यम से जानते हैं सूर्य के तुला राशि में पहुंचने से किन राशियों का भाग्य उदय होने वाला है।

मिथुन राशि (Gemini):
मिथुन राशि के लिए यह गोचर बेहद शुभ रहने की उम्मीद है। आपको इस अवधि में शुभ फल की प्राप्ति होगी। परिवार बढ़ाने के इच्छुक जातकों को खुशखबरी मिल सकती है। नयी नौकरी की तलाश में लगे लोगों को अच्छा मौका मिल सकता है। सूर्य और बुध की युति होने से भी आपको बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है।
कर्क राशि (Cancer):
कर्क राशि के जातकों को भी सूर्य के गोचर से बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है। यह समय आपके लिए बहुत शुभ और फलदायी रहेगा। आप इस दौरान जिस काम की शुरुआत करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। सरकारी नौकरी के इच्छुक जातकों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा।
सिंह राशि (Leo):
सूर्य देव का तुला राशि में प्रवेश सिंह राशि के जातकों के लिए बहुत लाभकारी रहने की उम्मीद है। इस अवधि में आपको परिवार का पूरा साथ मिलेगा। घर में चल रही कलह समाप्त होगी। कामकाज के क्षेत्र में भी आपका रुतबा बढ़ेगा। करियर को लेकर आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। धन से जुड़ी कोई समस्या नहीं होगी।
मीन राशि (Pisces):
मीन राशि के जातक भी सूर्य गोचर का पूरा लाभ पाएंगे। घर परिवार का माहौल सकारात्मक रहेगा। आपस में प्रेम बढ़ेगा। समाज में आपका यश होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप धन बचाने में भी सफल रहेंगे।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
