Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Surya Gochar 2025: धनतेरस से पहले सूर्य का तुला राशि में गोचर, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत
Sun Transit In Libra: हिंदू धर्म में सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है. सूर्य हर महीने एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं. सूर्य के राशि परिवर्तन से सभी 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है. ज्योतिषियों की मानें तो धनतेरस से ठीक एक दिन पहले सूर्य देव राशि परिवर्तन करेंगे। अभी तक सूर्य कन्या राशि में संचरण कर रहे थे, लेकिन आज शुक्रवार 17 अक्टूबर को उन्होंने शुक्र की राशि तुला में प्रवेश किया है. सूर्य देव इस राशि में 16 नवंबर 2025 तक विराजमान रहेंगे। सूर्य का तुला राशि में गोचर एक साल के बाद हो रहा है, इससे सभी राशियां प्रभावित होती हैं. सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने से कुछ राशि वालों को नौकरी में पदोन्नति, धन लाभ, व्यापार में सफलता व मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आइए, जानते हैं कौन सी हैं ये लकी राशियां -
कर्क राशि
सूर्य का तुला राशि में गोचर कर्क राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ साबित होगा। इस दौरान आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। भूमि, भवन व वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। इस अवधि में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और समाज में मान-सम्मान बढ़ने की भी संभावना है। इस दौरान आप करियर से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। व्यापार में उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे।

धनु राशि
धनु राशि वालों को सूर्य देव की कृपा प्राप्त होगी। इस समय आपकी आय के स्त्रोत बढ़ सकते हैं। साथ ही, पुरानी आर्थिक तंगी से ही छुटकारा मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए प्रमोशन के योग बन सकते हैं। कार्यस्थल पर नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जिसमें आप सफल होंगे। निवेश के लिए समय अच्छा रहेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे, जिससे जीवन में खुशियां आएंगी।
तुला राशि
सूर्य देव का राशि परिवर्तन तुला राशि के जातकों के लिए अनुकूल साबित हो सकता है। इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और सामाजिक दायरे बढ़ेंगे। नौकरीपेशा जातकों को जॉब में ट्रांसफर के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। जो लोग नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए समय अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। छात्रों को किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। वहीं, अविवाहित लोगों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है। धन लाभ भी अच्छी संभावना है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
