Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान
Surya Gochar 2026: केतु के नक्षत्र में सूर्य का महागोचर, इन 4 राशिवालों पर होगी धनवर्षा
Surya Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राजा सूर्य जब भी अपना नक्षत्र बदलते हैं, तो पृथ्वी पर रहने वाले समस्त जीवों और 12 राशियों पर इसका गहरा प्रभाव पड़ता है। सूर्य देव जल्द ही केतु के स्वामित्व वाले अश्विनी नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। सूर्य को सफलता, आत्मा और पिता का कारक माना जाता है, वहीं केतु अध्यात्म और गहराई का प्रतीक है। 14 अप्रैल 2026 को होने वाला यह गोचर विशेष रूप से 4 राशि वाले जातकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा। इस दौरान न केवल समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा, बल्कि आर्थिक रूप से भी आप अथाह धन प्राप्त करने की स्थिति में होंगे। आइए जानते हैं सूर्य का यह नक्षत्र परिवर्तन किन राशियों के लिए सुनहरे दिन लेकर आने वाला है।

कब होगा सूर्य का गोचर
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, सूर्य देव 14 अप्रैल 2026, मंगलवार को सुबह 09:38 बजे अश्विनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। वे यहाँ 28 अप्रैल 2026 तक संचरण करेंगे। मात्र 14 दिनों की यह अवधि 4 विशेष राशियों के लिए भाग्य के द्वार खोलने वाली साबित होगी।
इन चार राशियों की बदलने वाली है किस्मत
1. मेष राशि (Aries)
सूर्य का यह गोचर मेष राशि के जातकों के लिए 'गोल्डन पीरियड' की शुरुआत कर सकता है। चूँकि सूर्य आपकी ही राशि में उच्च के होते हैं, इसलिए करियर में बड़ी छलांग लगाने का यह सही समय है। आपके नेतृत्व कौशल की सराहना होगी और नई जिम्मेदारियां मिलने के योग हैं।
2. मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक मजबूती लेकर आएगा। लंबे समय से अटकी हुई इच्छाएं पूरी होंगी। यदि आप बिजनेस में निवेश की सोच रहे हैं, तो यह गोचर आपको जबरदस्त रिटर्न दे सकता है। रसूखदार लोगों से आपके संपर्क भविष्य में लाभ कराएंगे।
3. सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के स्वामी स्वयं सूर्य देव हैं। नक्षत्र परिवर्तन से आपका भाग्योदय निश्चित है। कार्यक्षेत्र में सीनियर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। संपत्ति से जुड़े पुराने विवाद हल होंगे और आप परिवार के साथ किसी मांगलिक या धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।
4. मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वालों के लिए केतु के नक्षत्र में सूर्य का आना सरकारी क्षेत्र से लाभ के संकेत दे रहा है। यदि आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं या किसी सरकारी टेंडर का इंतजार कर रहे हैं, तो सफलता आपके कदम चूमेगी। आय के नए स्रोत बनेंगे जिससे बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी होगी।
सूर्य देव को प्रसन्न करने के उपाय
इस गोचर का पूर्ण लाभ लेने के लिए जातकों को कुछ विशेष उपाय करने चाहिए:
प्रतिदिन उगते सूर्य को तांबे के लोटे से अर्घ्य दें।
आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
रविवार के दिन गुड़ और लाल मसूर की दाल का दान करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
