Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Surya Rashi Parivartan April 2023: सूर्य के समान चमकेगा इन राशियों की किस्मत का सितारा
ग्रहों की एक अलग ही दुनिया है, जहां नियत समय पर अपना चक्र पूरा करते हैं और राशि में बदलाव करते हैं। इन सभी ग्रहों में सूर्य देव को राजा का स्थान दिया गया है। सूर्य की स्थिति में होने वाला परिवर्तन सभी लोगों के जीवन को किसी न किसी रूप में प्रभावित करता है।
सूर्य ग्रह 14 अप्रैल को अपनी राशि मेष में प्रवेश करने वाले हैं। मेष राशि में सूर्य को राहु ग्रसित कर देंगे लेकिन वहीं बुध का साथ मिल जाने से बुधादित्य योग का निर्माण होगा। जानते हैं कि 14 अप्रैल 2023 को सूर्य के मेष राशि में प्रवेश होने से किन किन राशियों को फायदा मिलने वाला है।

मेष राशि:
सूर्य का गोचर मेष राशि में ही होने जा रहा है। इस राशि परिवर्तन का फायदा आपको मिलने की पूरी संभावना है। नौकरीपेशा जातक दफ्तर में अपने प्रदर्शन के दम पर अपनी पहचान बनाएंगे। इसकी मदद से पदोन्नति भी मिल सकती है। करियर के लिहाज से ये समय लाभकारी रहेगा। इस राशि के व्यापारियों को धन कमाने के अच्छे मौके प्राप्त होंगे।
मिथुन राशि:
सूर्य के मेष राशि में प्रवेश कर जाने से मिथुन राशि के जातकों का भाग्योदय होगा। नौकरी करने वाले जातकों के प्रदर्शन में बेहतरी आएगी। कामकाज के क्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आपकी तरक्की के योग भी बन रहे हैं। इस राशि के जो जातक बिजनेस से जुड़े हैं, उनके लिए ये सुनहरा समय है। इस अवधि में आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से भी छुटकारा मिल सकता है।
कर्क राशि:
यह अवधि कर्क राशि के लोगों के लिए लाभकारी रहने की उम्मीद है। इस अवधि में आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आप बचत करने में भी सफल रहेंगे। आय के नए स्रोत आपको प्राप्त हो सकते हैं। दोस्तों से साथ रिश्ते बेहतर होंगे और उनके साथ अच्छा समय बिताने का मौका भी मिल सकता है। व्यापारियों को भी लाभ मिलेगा।
सिंह राशि:
सूर्य के गोचर से सिंह राशि के जातकों का जीवन सूर्य के समान रौशन होगा। इस अवधि में आपके करियर में अच्छा ग्रोथ देखने को मिलेगा। आपका भाग्य पक्ष मजबूत रहेगा। आप जिस काम की शुरुआत करेंगे, उसमें आपको लाभ प्राप्त होगा। इस राशि के जो लोग अपने व्यापार को बढ़ाने का सोच रहे हैं, उन्हें अपनी योजना को लागू कर देना चाहिए। परिवार के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। घर का माहौल अनुकूल रहेगा।
वृश्चिक राशि:
14 अप्रैल से वृश्चिक राशि के जातकों की किस्मत पलटने वाली है। इस अवधि में आपको बड़ा आर्थिक लाभ मिल सकता है। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ सुखद पल बिताएंगे। इस अवधि में आपको सेहत से जुडी कोई परेशानी पेश नहीं आएगी। इस दौरान किये गए आपके प्रयास सफल होंगे और उनका लाभ भी आपको जल्द प्राप्त होगा।
धनु राशि:
सूर्य के मेष राशि में प्रवेश कर जाने के बाद धनु राशि के जातकों का अच्छा समय शुरू हो जायेगा। इस राशि के लोगों को कामकाज में खूब तरक्की हासिल होगी। आप जिस काम में हाथ लगाएंगे वह संपन्न होगा और उससे आप लाभ प्राप्त करेंगे। आपके प्रेम जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
