Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
Surya Nakshatra Gochar 2023: सूर्य का अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश, केवल इन 2 भाग्यशाली राशियों को होगा लाभ
Surya Nakshatra Gochar 2023: सूर्य ग्रह को ऊर्जा का पावरहाउस माना जाता है। जिन जातकों की कुंडली में सूर्य देव सही स्थिति में रहते हैं, उन्हें करियर, सम्मान, रिश्ते, शिक्षा और स्वास्थ्य के मामले में अत्यधिक लाभ मिलता है।
वहीं सूर्य की कमजोर स्थिति जातक को महल से सड़क पर पहुंचा देती है। यही वजह है कि सूर्य के स्थान में परिवर्तन को ज्योतिष शास्त्र में बहुत महत्वपूर्ण माना गया है।

इस वर्ष सूर्य का अश्लेषा नक्षत्र में गोचर 03 अगस्त 2023, गुरुवार को शाम 04:04 बजे होगा। आइए जानते हैं इस गोचर से किन 2 राशियों को फायदा होने वाला है।
कर्क: 21 जून - 22 जुलाई
यह गोचर आपके लिए लाभकारी रहेगा। इस अवधि में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। परिवार में आपसी प्यार बढ़ेगा जिसका आप पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इस अवधि में आपको अपने बच्चों का अतिरिक्त ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। दोस्तों से मिलने जुलने का मौका भी मिलेगा। इस समय का आप आनंद उठाएंगे।
उपाय: आपको विशेष रूप से गोचर काल के दौरान पिता या पिता तुल्य लोगों का सम्मान करने की जरूरत है।
सिंह: 23 जुलाई - 22 अगस्त
इस गोचर का सबसे अधिक असर आपके स्वभाव पर पड़ेगा। आप मार्ग का नेतृत्व करेंगे और दूसरों को आदेश देंगे, हालांकि आप ऐसा जानबूझकर नहीं करेंगे, बल्कि अपने आप ही आपके अंदर यह भावना आएगी। कुछ समय के बाद आपका व्यवहार सामान्य हो जायेगा। आपकी पर्सनालिटी और बात करने के ढंग में सकारात्मक बदलाव आएगा।
उपाय: आपको रोजाना सुबह सूर्य नमस्कार करना चाहिए।
2023 में सूर्य नक्षत्र परिवर्तन: तिथि और समय
उत्तरा आषाढ़ - बुधवार, 11 जनवरी 2023 दोपहर 02:25 बजे
श्रावण- मंगलवार, 24 जनवरी 2023 सायं 04:40 बजे
धनिष्ठा- सोमवार, 06 फरवरी 2023 शाम 07:51 बजे
शतभिषा- सोमवार, 20 फरवरी 2023 प्रातः 00:21 बजे
पूर्व भाद्रपद- रविवार, 05 मार्च 2023 प्रातः 06:37 बजे
उत्तरा भाद्रपद- शनिवार, 18 मार्च 2023 अपराह्न 03:05 बजे
रेवती- शनिवार, 01 अप्रैल 2023 प्रातः 01:49 बजे
अश्विनी- शुक्रवार, 14 अप्रैल 2023 दोपहर 03:12 बजे
भरणी- शुक्रवार, 28 अप्रैल 2023 प्रातः 06:53 बजे
कृत्तिका- शुक्रवार, 12 मई 2023 प्रातः 01:06 बजे
रोहिणी- गुरुवार, 25 मई 2023 रात्रि 09:12 बजे
मृगशीर्ष- गुरुवार, 08 जून 2023 शाम 07:06 बजे
आर्द्रा- गुरुवार, 22 जून 2023 शाम 06:01 बजे
पुनर्वसु- गुरुवार, 06 जुलाई 2023 शाम 05:39 बजे
पुष्य- गुरुवार, 20 जुलाई 2023 शाम 05:08 बजे
अश्लेषा- गुरुवार, 03 अगस्त 2023 शाम 04:04 बजे
माघ- गुरुवार, 17 अगस्त 2023 दोपहर 01:44 बजे
पूर्वा फाल्गुनी- गुरुवार, 31 अगस्त 2023 प्रातः 09:44 बजे
उत्तराफाल्गुनी- गुरुवार, 14 सितंबर 2023 प्रातः 03:38 बजे
हस्त- बुधवार, 27 सितंबर 2023 शाम 07:07 बजे
चित्रा- बुधवार, 11 अक्टूबर 2023 प्रातः 08:11 बजे
स्वाति- मंगलवार, 24 अक्टूबर 2023 शाम 06:38 बजे
विशाखा- मंगलवार, 07 नवंबर 2023 प्रातः 02:52 बजे
अनुराधा- सोमवार, 20 नवंबर 2023 सुबह 08:49 बजे
ज्येष्ठ- रविवार, 03 दिसंबर 2023 दोपहर 01:13 बजे
मुला- शनिवार, 16 दिसंबर 2023 शाम 04:09 बजे
पूर्व आषाढ़- शुक्रवार, 29 दिसंबर 2023 शाम 06:26 बजे
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
