Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
Surya Gochar 2023: अगस्त में होने वाला सूर्य गोचर इन राशियों की बदलेगा किस्मत, मिलेगा बंपर फायदा
Surya Gochar 2023 in Singh Rashi: ग्रहों की दुनिया में सूर्य को बहुत ही शक्तिशाली और मुख्य ग्रह माना गया है। सूर्य द्वारा राशि में होने वाला परिवर्तन सभी राशियों को प्रभावित करता है।
आपको बता दें कि सूर्य देव 17 अगस्त, 2023 को दोपहर 01 बजकर 44 मिनट पर सिंह राशि में प्रवेश करने वाले हैं। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि 17 अगस्त को होने वाले सूर्य के गोचर से किन तीन राशियों को सबसे ज्यादा फायदा होने वाला है।

सिंह राशि
सूर्य देव सिंह राशि में ही गोचर करने वाले हैं। इस राशि परिवर्तन का सबसे ज्यादा लाभ आपको ही मिलने वाला है। इस गोचर के प्रभाव से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा। दफ्तर में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। सहकर्मियों के बीच आपका मान सम्मान बढ़ेगा। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार आने की उम्मीद है।
वृश्चिक राशि
सूर्य के राशि परिवर्तन से वृश्चिक राशि के जातकों को बड़ा लाभ होगा। इस अवधि में आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। पैसों से जुड़ी कोई समस्या नहीं होगी और आपकी आर्थिक स्थिति में भी मजबूती आएगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये समय अनुकूल रहेगा। इसके प्रभाव से आपको दफ्तर में मान सम्मान प्राप्त होगा। इस राशि के बेरोजगार जातकों को कोई अच्छा अवसर मिल सकता है।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन सकारात्मक नतीजे लेकर आएगा। इस अवधि में आपको हर क्षेत्र में सुखद परिणाम प्राप्त होंगे। आपके अटके हुए काम बन पड़ेंगे। पिता के साथ रिश्तों में मधुरता आएगी। इस दौरान किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। उधार में दिया हुआ पैसा भी आपको वापस मिल जाएगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications