Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
Surya Gochar 2023: जब सूर्य सिंह राशि में करेंगे प्रवेश तब इन राशियों की खुलेगी किस्मत
धरती पर हर एक जीव सूर्य से सम्बन्ध रखता है। सूर्य के बिना जीवन संभव नहीं। ऐसे में ज्योतिष के हिसाब से सूर्य का बहुत ज्यादा महत्व है। सूर्य नवग्रहों के स्वामी हैं और सूर्य की दिशा और दशा से सारे ग्रह प्रभावित होते हैं।
ग्रहों के प्रभावित होने से वो जिन राशियों के स्वामी हैं वो प्रभावित होते हैं और फिर हम सब प्रभावित होते हैं। ये असर सकारात्मक भी हो सकता है और नकारात्मक भी। सूर्य देव सिंह राशि के स्वामी हैं और अगस्त माह में सूर्य अपने स्वराशी यानी सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं।

ये बहुत महत्वपूर्ण घटना है और इसका प्रभाव वैसे तो सभी राशियों पर पड़ेगा किन्तु जिन राशियों पर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ेगा वो हम आपको बता देते हैं। 17 अगस्त को सूर्य के सिंह राशि में प्रवेश करने से कुछ राशियों को लाभ मिलेगा। जानते हैं उन राशियों के बारे में।
मिथुन राशि:
मिथुन राशि वालों पर सकारत्मक प्रभाव होगा। सूर्य के सिंह राशि में प्रवेश करने के बाद मिथुन राशि वालों को कामकाज में उन्नति मिलेगी। नौकरी कर रहे हो तो पदोन्नति और व्यापर कर रहे हों तो लाभ होगा। लम्बे समय से अटका हुआ काम सफल होगा। यश मिलेगा और साथ ही रिश्तों में मधुरता आएगी। परिवार में शांति होगी।
कर्क राशि:
कर्क राशि वालों के लिए भी सूर्य गोचर होना यानि सिंह राशि में प्रवेश करना लाभदायक होगा। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। कामकाज में सफलता मिलने के आसार हैं। लेकिन कर्क राशि वालों के लिए चेतावनी भी है कि वो अपने निर्णय लेने में जल्दबाजी ना करें। सोच समझ कर फैसला लें। नम्रता से बोल चाल करें। कटु वाणी ना बोलें वरना बनने वाला काम भी बिगड़ सकता है।
सिंह राशि:
सूर्य गोचर का सबसे ज्यादा फायदा सिंह राशि वालों को होने के असार हैं। एक साथ कई क्षेत्रों में लाभ होंगे। व्यवसाय या नौकरी में लाभ होगा ही साथ ही साथ नए अवसर भी मिल सकते हैं। स्वास्थ्य में बढ़ोतरी होगी, बीमार ना या बहुत कम होंगे। बस इस बात का ध्यान रखें कि अगर आप किसी की मदद कर सकते हैं तो जरुर करें क्योंकि आपके द्वारा की गयी सहायता का रिटर्न आपको मिलेगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
