Latest Updates
-
पाकिस्तान की ये 2 ब्यूटी क्रीम भारत में हुईं बैन, CDSCO ने जारी किया अलर्ट -
Pitru Paksha 2026: कब से शुरू होंगे पितृ पक्ष? जानें श्राद्ध की सारी तिथियां, तर्पण का महत्व और विधि -
Jyeshtha Gauri Pujan 2026: क्यों करते हैं गौरी पूजा? जानें गौराई माता को घर लाने का शुभ मुहूर्त और सही विधि -
पुरुषों की फर्टिलिटी पर असर डाल सकती हैं रोजमर्रा की ये 3 आदतें, फर्टिलिटी डॉक्टर ने दी वार्निंग -
दुनिया की पहली रोबोट-असिस्टेड सिरेमिक नी रिप्लेसमेंट सर्जरी, एक्सपर्ट्स ने बताए फायदे -
UPI Payment Rules: UPI के किन ट्रांजैक्शन पर लगेगा चार्ज, क्या रहेगा फ्री? जानें आपके हर जरूरी सवाल का जवाब -
Vishwakarma Puja 2026: विश्वकर्मा पूजा आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और भगवान विश्वकर्मा की आरती -
Vishwakarma Puja 2026 Wishes: विश्वकर्मा जी का आशीर्वाद...विश्वकर्मा पूजा पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Happy Birthday PM Narendra Modi: आज पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर इन खास संदेशों के साथ दें उन्हें शुभकामनाएं -
खाना खाने के बाद क्यों बढ़ जाता है ब्लड शुगर? जानें पोस्टप्रांडियल हाइपरग्लाइसीमिया क्या है?
Surya Yuva Stage: सूर्य के युवा अवस्था में प्रवेश से इन राशियों को मिलेगा बंपर फायदा, नोटों की होगी बरसात
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य तीन अवस्थाओं - कुमार, युवा और वृद्ध में भ्रमण करते हैं। जैसे ही ग्रहों के देवता सूर्य युवा अवस्था में प्रवेश करते हैं, वो तेजी से फल प्रदान होने लगता है।
सूर्य अभी मीन राशि में गोचर कर रहे हैं और 12 डिग्री से आगे निकल गए हैं। लेकिन 12 से 18 डिग्री तक का उनका सफ़र बहुत ही महत्वपूर्ण होगा। सूर्य अब वृद्ध अवस्था से निकलकर युवा अवस्था में प्रवेश कर रहे हैं। युवावस्था में सूर्य के प्रवेश का कई राशि के जातकों पर शुभ प्रभाव दिखेगा। जानते हैं कौन सी हैं वे राशियां और कैसा रहेगा प्रभाव:

वृषभ राशि
सूर्यदेव का युवावस्था में प्रवेश वृषभ राशि के जातकों के लिए शुभ होने वाला है। सूर्य और गुरु इस राशि के इनकम भाव में रहेंगे। इससे आर्थिक लाभ प्राप्त होंगे और नौकरी में लाभ मिल सकता है। साथ ही पुराने किये हुए निवेशों से लाभ प्राप्त होगा। साथ ही विदेश के किसी संबंध से भी लाभ मिल सकता है। इस समय कोई प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने के योग बन सकते हैं।

मिथुन राशि
सूर्य का युवावस्था में गोचर इस राशि के जातकों के लिए अच्छा प्रभाव ला रहा है। सूर्य इस राशि के कर्म भाव में विद्यमान होंगे और पराक्रम तथा सहस के स्वामी रहेंगे। इस दौरान कड़ी मेहनत से सफलता प्राप्त होगी और आजीविका में वृद्धि मिलने की संभावना है। नौकरी में लगे हुए जातकों को अप्रैल से कुछ नये अवसर या आय में वृद्धि मिल सकती है। इसके साथ ही व्यापार में लगे हुए जातकों का फंसा हुआ धन वापिस मिलेगा और लाभ में वृद्धि होगी। सूर्य के गोचर के प्रभाव से पिता का सहयोग भी प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि
सूर्य के युवावस्था में प्रवेश करने से इस राशि के जातकों पर सुखद प्रभाव पड़ेगा। सूर्य कर्मेश होकर इस राशि में बुद्धि और संतान स्थान पर विराजमान होने वाले हैं। संतान की आस लगाये जातकों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को नई ज़िम्मेदारी या उन्नति मिल सकती है। वहीं शेयर बाज़ार या स्टॉक मार्किट से जुड़े जातकों को आर्थिक लाभ की प्राप्ति हो सकती है।

कर्क राशि
इस राशि के जातकों के लिए भी सूर्य की गतिविधि लाभप्रद साबित होगी। इस राशि के नवम भाव में सूर्य विराजमान होंगे, जो भाव भाग्य और विदेश का स्थान माना जाता है। इसके प्रभाव से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही नौकरी या व्यवसाय के संबंध में विदेश जाने का योग बन सकता है। प्रतियोगी एग्जाम की तैयारी में लगे हुए जातकों को सफलता मिल सकती है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
