Latest Updates
-
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी
Surya Gochar May 2023: वृषभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं सूर्य देव, इन राशियों को होगा बंपर फायदा
सूर्य देव ऊर्जा का ऐसा स्रोत हैं जिनके बिना जीवन की कल्पना ही नहीं की जा सकती है। सौरमंडल की कैबिनेट में सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है।
ये एक ऐसा ग्रह है जो न केवल प्रकृति बल्कि लोगों के जीवन को भी सीधे तौर और प्रभावित करता है। सूर्य को पिता, नौकरी, तरक्की, मान-सम्मान का कारक माना जाता है।

जल्द ही सूर्य अपनी राशि में परिवर्तन करने जा रहे हैं। 14 मई, रविवार को सूर्य देव मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे जिसे वृषभ संक्रांति कहते हैं। आपको बता दें कि सूर्य के एक राशि से दूसरे राशि में जाने की घटना को संक्रांति कहा जाता है।
इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। मगर तीन राशियां ऐसी हैं जिन्हें बंपर लाभ मिलने की उम्मीद है। जानते हैं मई में सूर्य के वृषभ राशि में चले जाने से किन 3 राशियों की लॉटरी लगने वाली है।
मेष राशि
सूर्य देव 14 मई को आपकी ही राशि से निकलकर वृषभ राशि में गोचर करने वाले हैं। इसका सकारात्मक प्रभाव इन राशियों के जीवन में देखने को मिलेगा। इस अवधि में आपको कोई बड़ा फायदा मिल सकता है। मेष राशि वालों पर माता लक्ष्मी मेहरबान रहेंगी जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आपका अटका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को खुशखबरी मिल सकती है। यदि आप निवेश की योजना बना रहे हैं तो समय अच्छा है। व्यापार से जुड़े जातकों को भी लाभ होगा।
सिंह राशि:

सिंह राशि के स्वामी स्वयं सूर्य हैं। सूर्य का गोचर आपके लिए भी शानदार रहने वाला है। इस अवधि में आपको शुभ परिणामों की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा। आपको करियर में आगे बढ़ने के सुनहरे मौके मिल सकते हैं। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। लोग आपके व्यक्तित्व से काफी प्रभावित होंगे। व्यापार करने वाले लोगों को लाभ मिलेगा जिससे आपका मनोबल बढ़ेगा।
कन्या राशि:
सूर्य के गोचर से लाभ प्राप्त करने वाले जातकों की लिस्ट में कन्या राशि के लोग भी शामिल हैं। इस दौरान आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आप जिस काम को अपने हाथों में लेंगे उसे बेहतरीन ढंग से पूरा कर सकेंगे। परिवार में खुशहाली रहेगी। सदस्यों के बीच प्यार का भाव रहेगा। इस अवधि में यात्रा का योग भी बन सकता है। आप किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications