Latest Updates
-
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम?
Surya Gochar 2023: सूर्य देव के राशि परिवर्तन से इन 3 राशियों का चमकेगा भाग्य, दूर होंगे दुःख के बादल
Surya Gochar July 2023: एक निश्चित अवधि के बाद सूर्य देव अपनी राशि में परिवर्तन करते हैं। वो एक राशि में लगभग एक महीना बिताने के बाद दूसरी राशि में प्रवेश कर जाते हैं।
सूर्य देव अब जल्द ही मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में गोचर करने वाले हैं। इसे कर्क संक्रांति कहा जाता है। सूर्य का राशि परिवर्तन 16 जुलाई को सुबह 4 बजकर 59 मिनट पर होगा।

सूर्य के राशि परिवर्तन को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इसका असर सभी 12 राशियों के जीवन पर नजर आता है। फिलहाल इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि 16 जुलाई को सूर्य के कर्क राशि में प्रवेश से किन 3 राशियों के भाग्य का उदय होने वाला है।
मेष राशि:
सूर्य के राशि परिवर्तन से मेष राशि के जातकों को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है। आपको इस अवधि में भाग्य का साथ मिलेगा। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। दफ्तर में आपको पद प्रतिष्ठा का लाभ मिल सकता है। पारिवारिक माहौल काफी सुखद रहेगा। इस अवधि में आपको कोई खुशखबरी भी मिल सकती है। इस राशि के विद्यार्थियों को अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे।
कर्क राशि:
सूर्य देव का गोचर आपकी ही राशि में होने जा रहा है। इस राशि परिवर्तन का सकारात्मक परिणाम आपको प्राप्त होगा। बेरोजगार जातकों की तलाश खत्म हो सकती है। वहीं जो जातक अपनी नौकरी बदलने का सोच रहे थे, उन्हें कुछ अच्छे विकल्प प्राप्त हो सकते हैं। इस अवधि में आपकी सेहत अच्छी रहेगी। इस दौरान व्यापार करने वाले लोगों को कोई बड़ी डील मिल सकती है। इस राशि के सिंगल जातकों के जीवन में किसी खास की एंट्री हो सकती है।
तुला राशि:
तुला राशि के जातकों को सूर्य के राशि परिवर्तन का लाभ होगा। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। नौकरीपेशा लोगों की आय में वृद्धि हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने का मौका मिलेगा। पूर्व में किये गए निवेश से लाभ मिल सकता है। घर का माहौल काफी सुखद रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मजबूती आएगी।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications